MP : जीतू पटवारी का बड़ा बयान : कमलनाथ सपने में भी नहीं छोड़ेंगे कांग्रेस, दिल्ली में घर की सुरक्षा बढ़ाई

Published : Feb 17, 2024, 06:36 PM IST
Kamal Nath

सार

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ और नकुलनाथ के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है।

भोपाल. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मेरी कमलनाथ जी से बात हुई है। वे इंदिरा गांधी के समय से कांग्रेस में हैं। वे सपने में भी कांग्रेस छोड़ने के बारे में नहीं सोच सकते। उन्होंने कहा कि कमलनाथ इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे की तरह हैं।

कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका, 19 फरवरी को ज्वाईन करेंगे भाजपा

कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच अब यह खबर सामने आ रही है। कि वे 19 फरवरी को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होंगे। कमलनाथ के पार्टी छोड़ने की खबर ने राजनीतिक महकमें में हड़कंप मचा दिया है। कांग्रेस के छोटे से लेकर दिग्गज नेता तक इस खबर से टेंशन में हैं क्योंकि कमलनाथ ने 44 साल से अधिक समय कांग्रेस को दिया है। अब उनके पार्टी छोड़ने से बड़ा झटका लगा सकता है।

एक दर्जन विधायक भी छोड़ेंगे कांग्रेस का हाथ

सूत्रों की माने तो कमलनाथ और नकुलनाथ के साथ मध्यप्रदेश के करीब एक दर्जन से अधिक विधायक भी कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। जिसमें एक मेयर भी शामिल है।

इसलिए कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका

कमलनाथ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल हैं। वे मध्यप्रदेश के सीएम रहने के साथ ही छिंदवाड़ा से करीब 9 बार सासंद रह चुके हैं। वे 1980 में पहली बार सांसद चुने गए थे। उनकी पत्नी अल्का नाथ भी सांसद रह चुकी हैं। उनके बेटे नकुलनाथ भी छिंदवाड़ा से सांसद हैं। वे मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव में प्रचंड हार होने के बाद उन्होंने ये पद छोड़ दिया।

दिल्ली में कमलनाथ के घर की सुरक्षा बढ़ाई

दिल्ली में कमलनाथ के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कमलनाथ के घर के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है। उम्मीद है कि कमलनाथ आज देर रात या कल तक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि कांग्रेस लगातार उन्हें पार्टी में बने रहने का दबाव बना रही है। इसी कारण उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध कर दी गई है।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी