रणजीत हनुमान मंदिर इंदौर की प्रभात फेरी में विवाद, चाकू मारकर युवक की हत्या, एक घायल

Published : Jan 04, 2024, 12:41 PM ISTUpdated : Jan 04, 2024, 12:50 PM IST
ranjeet hanuman

सार

रणजीत हनुमान मंदिर इंदौर की प्रभात फेरी में गुरुवार सुबह एक युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में गुरुवार सुबह एक भव्य धार्मिक आयोजन के दौरान मर्डर हो गया है। दरअसल हनुमान अष्टमी के उपलक्ष्य में गुरुवार को रणजीत हनुमान मंदिर से भव्य प्रभात फेरी निकल रही थी। तभी कुछ युवकों का बदमाशों से विवाद हो गया। जिन्होंने भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार रणजीत हनुमान मंदिर से गुरुवार सुबह करीब 5 बजे भव्य प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। इस प्रभात फेरी में करीब 3 लाख से अधिक लोग शामिल थे। प्रभातफेरी अन्नपूर्णा क्षेत्र में पहुंची, उसी दौरान ये हादसा हुआ है।

शुभम का मर्डर कृष्णा घायल

प्रभात फेरी में 25 वर्षीय गोमा निवासी शुभम रघुवंशी और उसका 29 वर्षीय दोस्त कृष्णा प्रजापत भी शामिल थे। चूंकि प्रभात फेरी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु थे, इस कारण धक्का मुक्की भी हो रही थी। तभी भगवान रणजीत हनुमान के दर्शन करने के दौरान दोनों युवकों की बदमाशों से बहस हो गई। इस दौरान बदमाशों ने शुभम पर चाकू से हमला बोल दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं शुभम का दोस्त बदमाशों से भिड़ गया, इस कारण उन्होंने उसे भी चाकू मार दिया। जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए।

गले में मारा चाकू, एक गिरफ्तार

प्रभात फेरी के दौरान हुई धक्का मुक्की के कारण युवकों का बदमाशों से विवाद हो गया था। इस कारण उन्होंने शुभम के गले में चाकू मार दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी