
भोपाल, अक्सर अपने अंदाज और विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले दिग्विजय सिंह अब फिर चर्चा में हैं। उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। वजह यह है कि वह EVM के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे। दिग्विजय सिंह जंतर-मंतर पर धऱना देने जा रहे थे। लेकिन पुलिस और सरकार ने इसकी अनुमति नही दी थी। इसलिए पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
जंतर मंतर दिल्ली में पहुंचे थे दिग्विजय
पुलिस के जरिए हिरासत में लेने के बाद दिग्विजय ने अपने X अकाउंट पर लिखा-मुझे दो हफ़्ते पहले EVM हटाओ मोर्चा की तरफ से 22 फरवरी को EVM से देश में 2024 लोकसभा चुनाव ना कराने के मुद्दे को ले कर जंतर मंतर दिल्ली में शांति पूर्ण धरना देने का निमंत्रण प्राप्त हुआ था। जो मैंने स्वीकार किया।
दिग्विजय सिंह ने कहा-डर गई है मोदी सरकार
दिग्विजय सिंह ने आगे X अकाउंट पर लिखा- अचानक से दो दिन पहले शांति पूर्ण धरने की स्वीकृति भी निरस्त कर दी गई। क्या कारण है कि @Modi के नेतृत्व में केंद्र शासन क्यों इतनी घबरा रही है? चूँकि इस बार पूरे देश से हज़ारों लोग धरने में शामिल होने आ रहे थे घबरा कर स्वीकृति निरस्त कर दी। अब यह आंदोलन पूरे देश में #EVM_हटाओ_लोकतंत्र_बचाओ आंदोलन गाँव गाँव पहुँच रहा है। क्या माननीय #ECI व #SupremeCourt इसे संज्ञान में लेंगे? लेना तो चाहिए।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।