BJP के पूर्व पार्षद ने एक जेनेटिक बीमारी के डर से पूरी फैमिली के साथ किया सुसाइड, लिखा- मैं अपने बच्चों को नहीं बचा पा रहा

Published : Jan 27, 2023, 08:13 AM ISTUpdated : Jan 27, 2023, 12:26 PM IST

मध्य प्रदेश के विदिशा में 'गणतंत्र दिवस' की शाम एक भाजपा नेता द्वारा अपनी पूरी फैमिली के साथ सुसाइड के मामला मीडिया की सुर्खियों में है। मरने से पहले भाजपा नेता ने फेसबुक पर एक इमोशनल पोस्ट की थी।

PREV
15

भोपाल. मध्य प्रदेश के विदिशा में 'गणतंत्र दिवस' की शाम एक भाजपा नेता द्वारा अपनी पूरी फैमिली के साथ सुसाइड के मामला मीडिया की सुर्खियों में है। मरने से पहले भाजपा नेता ने फेसबुक पर एक इमोशनल पोस्ट की थी। इसमें कुछ यूं लिखा कि'शिकवा नहीं किसी से, किसी से गिला नहीं, भाग्य में नहीं था, हमको मिला नहीं।' घटना गुरुवार शाम 6 बजे सामने आई थी। शुक्रवार को पुलिस मामले को लेकर जांच आगे बढ़ाएगी। भाजपा के दुर्गानगर के मंडल उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा और उनकी फैमिली द्वारा जहर खा लेने की जानकारी सामने आने के बाद सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। लेकिन पहले दोनों बेटों और बाद में संजीव मिश्रा, फिर उनकी पत्नी ने एक-एक करके दम तोड़ दिया। बता दें कि उनकेबच्चे को एक जेनेटिक बीमारी मस्कुलर डिस्ट्रॉफी डीमएडी थी। पढ़िए एक दिल दहलाने वाली घटना...

25

मरने से कुछ दिन पहले भी बीजेपी नेता संजीव मिश्रा ने अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी। इसमें लिखा था कि ईश्वर दुश्मनों के बच्चों को भी न दे यह बीमारी। मस्कुलर डिस्ट्रॉफी डीएमडी। प्रार्थना। डीएमडी एक 'एक्स लिंक्ड रिसेसिव मस्कुलर डिस्ट्रॉफी' है, जो लगभग 3500 लड़कों में से एक पर असर करती है। ये धीरे-धीरे मांसपेशियों के टीसूज़ को नुकसान पहुंचाती है। DMD बीमारी के कारण मांसपेशियों की कोशिकाओं में 'डाइस्ट्रोफिन' नाम के प्रोटीन का उत्पादन कम होने लगता है। फिर यह बंद हो जाता है।

35

संजीव मिश्रा भाजपा के दुर्गानगर के मंडल उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद रहे थे। वे गुरुवार शाम करीब 6 बजे सबने अपने घर ही जहर खाया। करीब पौन घंटे बाद उनके एक परिचित घर पहुंचे, तो देखा कि बाहर से दरवाजा बंद था। जब लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, तो देखा कि सभी बेहोश पड़े थे। संजीव मिश्रा (45), पत्नी नीलम मिश्रा (42), बड़ा बेटा अनमोल (13) और छोटा बेटा सार्थक (7) की मौत से उनके परिचित शॉक्ड हैं।

45

कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने भी माना कि संजीव मिश्रा के बच्चों को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नाम की जेनेटिक बीमारी थी। इसका अभी तक कोई इलाज नहीं है। एसपी यू भार्गव ने भी कहा कि विदिशा में एक व्यक्ति संजीव मिश्रा ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ आत्महत्या की। उसने सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया, जिसमें लिखा था कि वह जेनेटिक बीमारी के इलाज से पीड़ित अपने बच्चों को नहीं बचा सका, जिसके लिए इलाज उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़ें-जरा सी बात पर इतना बौखलाया बेटा, बुजुर्ग पिता को लाठी मारकर मार डाला...वजह जानकर हर कोई शॉक्ड

55

पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा कि वो अपने बच्चों को बचा नहीं पा रहा हैं। इसलिए अब जीना नहीं चाहते। बाद में सबने सल्फास खा लिया। फेसबुक पोस्ट के जरिये लोगों को पता चला और पुलिस को बताया।

यह भी पढ़ें-26 जनवरी को सबसे मार्मिक खबर: 3 बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, श्मशान का यह दृश्य देख हर कोई रो पड़ा

Recommended Stories