मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया राजभवन वेब पोर्टल के नव-संस्करण का लोकार्पण

Published : Aug 17, 2023, 08:56 AM IST
MP-governor-mangubhai-patel-inaugurate-new-version-of-raj-bhavan-portal

सार

मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन वेब पोर्टल के नव-संस्करण का लोकार्पण किया। राज्यपाल को वरिष्ठ अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि पोर्टल के नव-संस्करण के निर्माण से एक ही साईट पर अनेक उपयोगी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

भोपाल. राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन वेब पोर्टल (http://governor.mp.gov.in/) के नव-संस्करण का लोकार्पण किया। राज्यपाल को वरिष्ठ अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि पोर्टल के नव-संस्करण के निर्माण से एक ही साईट पर अनेक उपयोगी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। नव-संस्करण को बहुउद्देशीय उपयोग के साथ-साथ यूजर फ्रेंडली भी बनाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से भी जरूरी परिवर्तन किए गए हैं।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा ने एम.पी.एस.ई.डी.सी. एवं एन.आई.सी. के सहयोग के प्रति आभार जताया। लोकार्पण में राज्यपाल के उप सचिव श्री स्वरोचिष सोमवंशी, एम.पी.एस.ई.डी.सी. के प्रबंध संचालक श्री अभिजीत अग्रवाल, एन.आई.सी. मध्यप्रदेश के उप-महानिदेशक श्री संजय हार्डीकर, वरिष्ठ निदेशक श्री कमलेश जोशी एवं राजभवन एन.आई.सी. आई.टी. सेल प्रभारी श्री जितेन्द्र पाराशर उपस्थित थे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: RSS के 100 वर्ष पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, UCC को बताया समानता का प्रतीक
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल