गुना की घटनाः बिस्तर पर बच्चे ने किया पेशाब, मां ने मामूस को दी खौफनाक सजा

Published : Aug 02, 2024, 01:12 PM ISTUpdated : Aug 02, 2024, 04:38 PM IST
chilld crime

सार

एक सौतेली मां ने हैवानियत की सारे हदें पार करते हुए 5 साल के मासूम बच्चे को ऐसी सजा दी, जिसके बारे में सुनकर किसी के भी होश उड़ जाए। मध्य प्रदेश के गुना शहर में हुई घटना में आरोपी मां ने प्राइवेट पार्ट पर दाग दिया।

मध्य प्रदेश न्यूज। मध्य प्रदेश के गुना में एक सौतेली मां ने 5 साल के मासूम बच्चे को ऐसी सजा दी, जिसे सुनकर दिल दहल जाएगा। आरोपी मां बच्चे द्वारा बिस्तर पर पेशाब करने से गुस्सा हो गई। उसने गरम चिमटे से बच्चे की कलाई, कूल्हे समेत प्राइवेट पार्ट दाग दी। दादी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया-"बरबटपुरा निवासी फरियादी रईसा बानो (दादी) को सुबह-सुबह अपने पोते तौफीक शाह के चीखने की आवाज आई। वो भागकर गई और नजारा देख चौंक गई। देखा कि बहू रजिया बानो तौफीक को चिमटे से दाग रही है। कह रही थी कि जितना रोएगा, उतना जलाऊंगी।" बच्चे को इलाज के लिए बीनागंज अस्पताल में भर्ती किया गया।

डॉक्टरों ने पुलिस को बताने की दी सलाह

रिपोर्ट के मुताबिक- जब बच्चे को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने कहा-"ये एक पुलिस केस है। मामले के बारे में पहले थाने में रिपोर्ट कीजिए, तभी हम इलाज कर सकेंगे, वरना हमें परेशानी होगी।"तुरंत नजदीकी थाने को सूचित किया गया, जिसके बाद बच्चे का इलाज शुरू किया गया। पुलिस ने सौतेली मां के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी।

पहली मां की कोरोना काल में हुई मौत

बता दें कि पीड़ित बच्चे की पहली मां की 2021 में कोरोना काल में मौत हो गई थी। उसके बाद उसके शौहर ने रजिया से दूसरी शादी कर ली। दादी ने बताया-" मेरा बेटा बिट्टू शाह हमारे घर के पास ही दूसरे मकान में रहता है। बुधवार को वो बाहर पानी भरने चला गया, तभी रजिया ने गुस्से में आकर सौतेले बेटे के साथ हैवानियत को अंजाम दिया। वो दरिंदों की तरह बच्चे को जख्म दे रही थी।"

ये भी पढ़ें: 'लव करती है,धोखा देती है..कहते हुए लड़के ने युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हुए सीएम मोहन यादव, बच्चों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान