मध्य प्रदेश में आज एक दिल झकझोर देने वाला हादसा हुआ, जिसमें एक सनकी लड़के ने एक युवती को दिनदहाड़े पार्क में कई लोगों के सामने चाकू से बुरी तरह घायल कर दिया। हैरानी की बात ये रही कि किसी ने भी पीड़ित लड़की की मदद नहीं की।

मध्य प्रदेश क्राइम न्यूज। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में बुधवार (31 जुलाई) की दोपहर में एक व्यक्ति ने एक लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक चाकू मारने वाला युवक केसरपुरा का रहने वाला है, जिसका नाम कुलदीप है। उसने पैदल जा रही युवती को गांधीवाटिका के पास रोका और ताबड़तोड़ 3 से 4 बार अटैक कर दिया। हालांकि, वो मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अला अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़ने या पीड़िता की मदद करने के बजाय वीडियो रिकॉर्ड करने में लग गए। हादसे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता खून से लथपथ सड़क पर पड़ी हुई हैं। आरोपी मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से बात कर रहा है। हाथ में चाकू था। उसकी टी-शर्ट पर खून के धब्बे थे। आरोप लगाया कि लड़की ने उसे धोखा दिया है। दावा किया कि लड़की के कई लड़कों से दोस्ती थी। लोगों का यौन उत्पीड़न करती है।

सनकी लड़के का चौंकाने वाला बयान

रिपोर्ट के मुताबिक सनकी लड़के ने वीडियो में कहा-"प्यार करती है, धोखा देती है। इसने मेरा पैसा खाया। इसने मुझे छोड़ दिया।" घटनास्थल पर मौजूद लोग एक-दूसरे से पुलिस या एंबुलेंस को बुलाने के लिए कह रहे थे, लेकिन कुछ देर तक किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। ऐसे ही एक अन्य मामले में मुंबई के वसई में एक सिरफिरे लड़के ने अपनी पूर्व प्रेमिका दिनदहाड़े सैकड़ों लोगों के सामने चाकूे की वार से मौत के घाट उतार दिया था। घटना का कारण ब्रेकअप बताया गया था।

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु के Girls PG हॉस्टल में युवक ने GF की सहेली को दी दर्दनाक मौत, जानें वजह