ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद एक्शन में CM मोहन यादव, CSP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Published : Oct 18, 2026, 02:10 PM IST
pandhurna cm mohan yadav low rainfall farmers help

सार

ग्वालियर हादसे पर सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया।सीएसपी को हटाने के साथ 8 पुलिसकर्मियओं को सस्पेंड भी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने हिदायत देते हुए कहा कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी। बता दें कि हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत 26 लोग घायल हैं।

भोपाल। ग्वालियर जिले में हुए सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी कार्रवाई की है। हादसे को लेकर उन्होंने सीएसपी को हटा दिया है। इसके अलावा 3 थाना प्रभारियों, एक निरीक्षक यातायात, एक प्रधान आरक्षक और 3 आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने सड़क हादसे में मृत लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी।

हादसे पर इन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने इस गंभीर घटना में लापरवाही बरतने पर झांसी रोड के सीएसपी रवि भदौरिया को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव, आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा, झांसी रोड के ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी, निरीक्षक यातायात राघवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक सुशील द्विवेदी, आरक्षक किशन खन्ना, आरक्षक अनिल जैतपुरिया और आरक्षक पवन सेंगर को निलंबित करने के भी निर्देश दिए।
  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
  • बाबा महाकाल से प्रार्थना मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर से हैं। उन्होंने मंत्री एदल सिंह कंषाना और मंत्री राकेश शुक्ला को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव दुखी, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 2 लाख की मदद
Gwalior Accident: मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ा ट्रक, 12 की मौत, आखिर कहां हुई चूक? VIDEO