ग्वालियर में प्रेमी जोड़ो ने साथ खाया जहर: एक महीने पहले हुआ प्यार, अब एक साथ मरने का कर लिया फैसला

Published : Jun 18, 2023, 06:06 PM ISTUpdated : Jun 19, 2023, 01:02 PM IST
gwalior news

सार

ध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में घर से भागे प्रेमी जोड़े ने एक साथ जहर खा लिया। प्रेमी की तो कुछ देर बाद ही मौत हो गई। वहीं प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि दोनों के जहर खाने की बात सबसे पहले उनके एक दोस्त को पता चली थी।

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक प्रेमी जोड़े ने मरने का फैसला करते हुए एक साथ जहर खा लिया। जिसमें लड़के की इलाज के दौरान मौत हो गई, तो वहीं लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। हैरान की बात यह है कि दोनों को एक महीने पहले ही प्यार हुआ था और एक माह के अंदर ही दोनों ने मरने का फैसला कर लिया।

ग्वालियर जयारोग्य हॉस्पिटल में भर्ती प्रेमिका

दरअसल, यह शॉकिंग घटना ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र की है। जहां सावरिया धाम कॉलोनी में शनिवार देर रात प्रेमी जोड़े ने एक साथ जहर खाया। जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में उनका एक दोस्त जयारोग्य हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। लेकिन डॉक्टरों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया। वहीं लड़की का इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के पास तीन बार पुलिस जा चुकी है, लेकिन हालत ठीक नहीं होने की वजह से बयान दर्ज नहीं करा सकी है।

एक महीने पहले ही दोनों में हुआ था प्यार

बता दें कि जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही लड़की नाबालिग है उसकी उम्र 17 साल है। उसका अपने घर के पास रहने वाले सूरज कुशवाह से अफेयर चल रहा था। सूरज पेशे से ऑटो चालक है। जबकि लड़की संपन्न परिवार से है उसका भाई मुंबई की कंपनी में जॉब करता है और पिता भी प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी हैं। बताया जाता है कि एक महीने पहले सूरज और नाबालिग की दोस्ती हुई थी और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। लेकिन जब लड़की के परिजनों को इस बारे में पता चला तो वह इस प्यार के खिलाफ हो गए।

ग्वालियर में ही किराए के घर में रहने लगा था प्रेमी जोड़ा

पुलिस जांच में सामने आया है कि दो दिन पहले नाबालिग लापता हो गई, जब परिजन ने सूरज के बारे में पता लगाया तो वह भी गायब था। परिजन समझ चुके थे कि दोनों एक साथ भागे हैं। जिसके बाद पुलिस थाने में इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। बताया जाता है कि घर से भागने के बाद प्रेमी जोड़े ने सावरिया धाम कॉलोनी में किराए का घर लेकर रहने लगे। इसी बीच शनिवार रात दोनों ने जहर खा लिया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि दोनों ने किस वजह से परेशान होकर यह कदम उठाया है। पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें-मुरैना में डबल मर्डर: पिता ने अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी की हत्या, फिर जो किया वो बड़ा दर्दनाक था

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert