रूठी पत्नी जब वीडियो कॉल में भी नहीं मानी तो जो पति ने किया उसने उड़ा दिए महिला के होश, पर समझदारी ने बचाई जान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जब पति के बार बार मनाने पर भी रूठी पत्नी मायके छोड़कर ससुराल आने को नहीं हुई तैयार तो पति ने वीडियो कॉल कर लगाई फांसी। गनीमत रही की पत्नी ने ससुर को फोन कर बताई बात तो बची जान।

Contributor Asianet | Published : Jan 31, 2023 1:24 PM IST

ग्वालियर (gwalior). कहते है पति पत्नी का रिश्ते में खटपट, मनमुटाव होना और रूठना मनाना आम बात है। इससे दोनो के बीच रिश्ता और गहरा होता है। पर क्या हो जब इनके मनाने की इंतेहा हो जाए और दोनो में से कोई एक खौफनाक कदम उठा ले। दरअसल मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां युवक की पत्नी झगड़े से नाराज होकर अपने मायके चली गई जब वह युवक की काफी मिन्नतों के बाद मायके से आने के लिए नहीं मानी तो दुखी पति ने वीडियो कॉल कर फांसी का फंदा लगाकर लटक गया। हालाकि पत्नी की समझदारी से उसकी जान बच गई लेकिन उसका गंभीर हालत में इलाज जारी है। मामला शहर के गिरवई इलाके का है।

पत्नी के रूठकर मायके जाने से था तनाव में

दरअसल पूरा मामला शहर के गिरवई इलाके के बिरथरिया का है। यहां के रहने वाले जगमोहन की शादी शहर के ही ललितपुर कॉलोनी की रहने वाली कविता के साथ हुई थी। वह निजी कंपनी में काम करता है जिस कारण से वह सही से अपनी पत्नी को समय नहीं दे पार रहा था। इसके चलते एक हफ्ते पहले दोनो के बीच इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया तो पत्नी रूठकर अपने मायके चली गई। पत्नी के जाने के बाद वह उसे एक सप्ताह से लगातार मनाने की कोशिश करने लगा। पर पत्नी मानने को तैयार नहीं हो रही थी। पत्नी के बार मनाने और उसके लगातार मना करने के चलते जगमोहन उदास रहने लगा। इसके चलते ही वह मानसिक तनाव में आ गया।

पति ने दी फांसी लगाने की धमकी, पत्नी ने नहीं लिया सीरियस

एक हप्ते तक लगातार फोन लगाकर मनाने के बाद भी जब पत्नी नहीं मानी तो उसने सोमवार की सुबह वीडियो कॉल लगाकर पत्नी से बात करते हुए वापस आने की बात कहीं साथ ही धमकी भी दी कि यदि वह आने के लिए नहीं मानी तो वह फांसी लगाकर अपनी जान दे देगा। पत्नी को लगा की पति कोरी धमकी दे रहा है तो उसने उसकी बात को सीरियसली नहीं लिया और ससुराल आने के लिए साफ साफ मना कर दिया।

नजारा देख उड़े होश, पर समझदारी ने बचाई जान

कविता के ससुराल आने से मना करने के बाद गुस्साए जगमोहन ने वीडियो कॉल चालू रहते ही फांसी का फंदा लगा कर सुसाइड करने लगा। फोन पर ऐसा नजारा देख पत्नी के होश उड़ गए पर उसने समझदारी दिखाते हुए पति का कॉल कट कर अपने ससुर को फोन लगाया और सारी बात बताई। बहू की बात सुनकर ससुर तुरंत बेटे के रूम पहुंचे और रस्सी काटकर नीचे उतरा। इसके साथ ही आनन फानन में लेकर नजदीक के हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी जान तो बचा ली लेकिन हालत बिगड़ने के चलते जगमोहन को जयारोग्य हॉस्पिटल के न्यूरो वार्ड में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी हॉस्पिटल से मिलने के बाद गिरवई थाने की पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं मामले के बारे में जानकारी देते हुए टीआई ने बताया है कि युवक की हालत ठीक नहीं होने के चलते अभी तक बयान नहीं लिए जा सके है। उन्होंने कहा कि युवक के स्टेटमेंट के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।

Share this article
click me!