MP News: हर घर तिरंगा अभियान: इंदौर की सड़कों पर बिखरी देशभक्ति की रौशनी

Published : Aug 14, 2025, 06:23 PM IST
har ghar tiranga campaign indore cm mohan yadav rally

सार

Har Ghar Tiranga Campaign: इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान का भव्य आयोजन हुआ। शहर तिरंगे की रंगत में रंगा, नागरिकों ने देशभक्ति गीतों और रथ यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Indore Tiranga Yatra: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है और अब किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी बहादुर सेना ने दुश्मनों को करारा जवाब देकर देश की ताकत दुनिया को दिखाई है। बुधवार को सीएम इंदौर में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान की भव्य यात्रा में शामिल हुए। पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंग गया और हर तरफ देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। यात्रा के दौरान राष्ट्रगीत, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से शहर गूंज उठा।

हर वर्ग के लोग हुए शामिल

यात्रा का जगह-जगह शानदार स्वागत किया गया। हजारों लोग इसमें शामिल हुए, जिनमें हर जाति, धर्म और वर्ग के लोग थे। सभी ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

यह भी पढ़ें: जीरो गरीबी से AI टेक्नोलॉजी तक-2047 में कैसा होगा उत्तर प्रदेश? जानें योगी सरकार का मास्टर प्लान

तिरंगे की शान और 79वां स्वतंत्रता दिवस

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यहां के नागरिकों को लोकतंत्र और उसके रक्षकों का सम्मान करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तिरंगे की शान पहले से ज्यादा बुलंद हुई है। 15 अगस्त को देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके को खास बनाने के लिए “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।

स्मार्ट इंदौर हेल्पलाइन का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने डिजिटल इंडिया के सपने को आगे बढ़ाते हुए स्मार्ट इंदौर हेल्पलाइन (व्हाट्सऐप चैटबॉट) सेवा शुरू की। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर लगातार 8 साल से स्वच्छता में देश में नंबर-1 है और अब डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल कर सफाई और जनसमस्याओं का समाधान और तेज़ी से किया जाएगा।

तिरंगे से सजे रथ में निकले मुख्यमंत्री

यात्रा में मुख्यमंत्री तिरंगे से सजे विशेष रथ पर सवार होकर नागरिकों का अभिवादन करते रहे। यात्रा ऐतिहासिक राजवाड़ा से शुरू होकर कृष्णपुरा छत्री, जेल रोड, जिला न्यायालय होते हुए गांधी हाल में समाप्त हुई।

फूलों से स्वागत और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए लोग

यात्रा के दौरान व्यापारियों और समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों को तिरंगे से सजाया और फूल बरसाकर स्वागत किया। विभिन्न समाजों के लोग अपनी पारंपरिक पोशाक में शामिल हुए। संत समाज, महिलाएं भगवा साड़ी में, युवा, छात्र, खिलाड़ी और स्वच्छता कर्मी भी यात्रा का हिस्सा बने।

स्वच्छता कर्मियों और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने इंदौर की स्वच्छता में लगातार आठवीं बार अव्वल रहने पर सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छता दीदियों से जीरो वेस्ट राखी भी बंधवाई और लोकतंत्र सेनानियों का भी सम्मान किया।

देशभक्ति गीतों और नृत्यों से सजी यात्रा

तिरंगा यात्रा में ब्रास बैंड ने देशभक्ति धुनें बजाईं, वहीं जनजातीय नृत्य मंडलियों और महाराष्ट्रियन समाज ने नासिक ढोल पर प्रस्तुतियां दीं। सिख समाज के लोग भगवा पगड़ी में और महापुरुषों की वेशभूषा में सजे युवा भी आकर्षण का केंद्र रहे।

देवी अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धांजलि

यात्रा की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

यह भी पढ़ें: CM योगी की तारीफ और अखिलेश यादव को गुस्सा दिलाने वाली कौन हैं विधायक पूजा पाल?

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी