MP में दो BJP नेताओं की मौत से पार्टी में पसरा मातम, CM मोहन यादव भी दु:खी, घायलों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री

Published : Apr 11, 2024, 11:12 AM ISTUpdated : Apr 11, 2024, 11:13 AM IST
guna bjp

सार

मध्यप्रदेश के गुना में एक साथ दो भाजपा नेताओं की मौत हो जाने से पार्टी में मातम पसर गया है। इस दु:ख की घड़ी में खुद केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे। वहीं सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर दु:ख व्यक्त किया है।

गुना. एमपी के गुना में स्टूडेंट्स कार से स्टंट कर रहे थे। तभी उन्होंने दो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो भाजपा नेताओं की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि एक बाईक दूर तक घसीटाती हुई गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार शख्स 200 मीटर दूर तक उछलकर गिरा, जिसके कारण गंभीर रूप से घायल होने के कारण भाजपा नेताओं की मौत हो गई।

ये थे भाजपा नेता

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और सरपंच संघ के अध्यक्ष कमलेश यादव सहित भाजपा जिला मंत्री आनंद रघुवंशी मगराना की इस हादसे में मौत हो गई है। दोनों नेताओं की मौत से पार्टी में शोक की लहर छा गई है। क्योंकि दोनों एक्टिव नेता था। लेकिन सड़क पर स्टंट कर रहे युवाओं की कार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है। वहीं कमलेश धाकड़ नामक युवक गंभीर होने के कारण इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

स्टूडेंट्स कार में सवार होकर कर रहे थे स्टंट

दरअसल फ्लाइंग एकेडमी गुना के स्टूडेंट्स कार में सवार होकर स्टंटबाजी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वे शराब के नशे में कार चला रहे थे। क्योंकि कार के अंदर से शराब की बोतलें भी मिलीं हैं। उनकी कार का नंबर टीएस 08 जेबी 5420 है। देर रात हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया। मृतक भाजपा नेताओं के परिजनों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

सीसीटीवी फुटैज देखकर दंग लोग

इस घटना की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में हो गई है। जिसने भी ये फुटैज देखी वह हैरान रह गया। क्योंकि सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कार को तेज रफ्तार से दौड़ा रहा है। इसके बाद उसने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गाड़ियां घसटाती हुई दूर तक गई। इस दौरान गाड़ियों के रगड़ाने से चिंगारी भी निकलती नजर आई। एक बाईक उछलकर 200 मीटर दूर जाकर गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर आरोपी कार चालक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। जिसके बाद पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  CBSE कक्षा 6, 9 और 11 के लिए लांच करेगा नेशनल क्रेडिट फेमवर्क पायलट प्रोजेक्ट

केंद्रीय मंत्री पहुंचे अस्पताल

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जानकारी मिलने पर घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। इस घटना पर सीएम डॉक्टर मोहन यादव सहित अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: MP : निशा बांगरे को रास नहीं आई राजनीति, अब फिर से SDM की नौकरी करेंगी

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
Ratlam Rajdhani Express Fire: 'अगर 5 मिनट की भी देरी होती...' चश्मदीदों ने बताया B-1 कोच के अंदर का खौफनाक सच!