Watch Video: डांस करते हुए रिटायर्ड फौजी की कार्डियक अरेस्ट से मौत, इंदौर में घटी दिल दहला देने वाली घटना

Published : May 31, 2024, 04:39 PM IST
Indore Retired Soldier

सार

आज कल हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की घटना बहुत हो रही है। ऐसी खबरों से लोगों में चिंता बढ़ जाती है। इसी बीच ऐसा ही कुछ वाक्या इंदौर में देखने को मिला, जब शहर के एक योग  केंद्र में रिटार्यड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा की मौत डांस करते-करते हो गई।

Indore Retired Soldier Heart Attack Death: आज कल हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की घटना बहुत हो रही है। ऐसी खबरों से लोगों में चिंता बढ़ जाती है। इसी बीच ऐसा ही कुछ वाक्या इंदौर में देखने को मिला, जब शहर के एक योग  केंद्र में रिटार्यड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा की मौत डांस करते-करते हो गई। वो योग केंद्र में देश भक्ति गीत मां तुझे सलाम गाने पर नाच रहे थे। उन्होंने एक हाथों में तिरंगा भी थामा हुआ था। तभी अचानक वो अनबैलेंस हो गए और गिर गए। कार्यक्रम में शामिल लोगों को लगा की वो नाटक कर रहे हैं और ये डांस का हिस्सा है। हालांकि, जब उन्होंने कोई भी हलचल नहीं की तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उन्हें तुरंत उसी हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित करार दे दिया।

 

 

रिटायर फौजी की मौत के बाद उनके मोबाइल पर एक मैसेज भी आया, जिससे पता चला की उन्होंने पहले ही अंग दान करने वाले संस्था में अपना नाम लिखवा रखा था। इस बात की सूचना उनके परिवार वालों को दी गई, जिसके बाद उनके मृत शरीर से उनकी आंखें और त्वचा को दान कर दिया गया। बता दें इस तरह की खबरें लोगों को अलर्ट करने वाली है। वहीं इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे फौजी की मौत हो जाती है।

ये भी पढ़ें: सबसे दुखद तस्वीर: MP में साथ जिंदा जले पति-पत्नी और बेटी...एक अर्थी पर लेटे तो रो पड़ा इलाका

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert