यह हादसा मंगलवार को दतिया जिले के लांच थाना क्षेत्र में हुआ। जहां बिजली के तार से कचरे में लगी आग लगी और इस आग ने एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल हो गई कि आग में पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई।

दतिया. मध्य प्रदेश के दतिया जिले से आई एक दर्दनाक तस्वीर ने हर किसी को भावुक कर दिया। यहां एक मकान में आग लगने से जिंदा जले पति-पत्नी और 9 साल की बेटी की अर्थी एक साथ उठी तो हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। परिवार के तीनों लोगों का बुधवार दोपहर एक साथ अंतिम संस्कार किया कर दिया गया। वहीं इस दर्दनाक हादसे से पूरा इलाका सदमे में है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले पति की मौत फिर पत्नी और बेटी ने तोड़ा दम

दरअसल, यह हादसा मंगलवार को दतिया जिले के लांच थाना क्षेत्र में हुआ। जहां बिजली के तार से कचरे में लगी आग लगी और इस आग ने एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल हो गई कि आग में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी और उसकी बेटी बुरी तरह झुलस गई दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जिंदा बचे 10 साल के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल

दुखद बात यह है पति-पत्नी का एक 10 साल का बेटा जिंदा है जो कि इस घटना में घायल हो गया था। जिसका रो-रोकर बुरा हाल है, वह बार-बार यही बात बोल रहा है कि मम्मी-पापा और दीदी कहां गए। 10 मिनट पहले तो पापा मुझे चॉकलेट देकर गए थे, अब वो कहां है। बच्चे इन बातों को जो सुनता है उसकी आंखों में आंसु आ जाते हैं। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है हर कोई सदमे में है।

आग इतनी विकराल-पलभर में तीन जिंदगियां जलकर खाक

बता दें कि हादसे की खबर लगते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफई देर हो चुकी थी, तीन जिंदगियां इसमें जलकर खाक हो गईं। क्योंकि आग ने देखते ही देखते इतनी विकराल रूप ले लिया और पूरे घर में फैल गई। इस दौरान घर के भीतर मौजूद सदस्यों को भागने का भी मौका नहीं मिला। सबसे पहले परिवार का मुखिया बीरु नाम के युवक की मौत हुई। फिर पत्नी और बेटी भी मर गई।