इंदौर में हाईकोर्ट के सामने भीड़ ने टीचर को निर्वस्त्र करके पीटा-घसीटा, NEET छात्रा से की थी शर्मनाक हरकत

Published : Sep 13, 2023, 04:41 PM ISTUpdated : Sep 13, 2023, 05:13 PM IST
indore news

सार

इंदौर में एक लोगों ने एक कोचिंग टीचर के कपड़े उतार करके पहले तो जमकर पीटा, इसके बाद उसे घसीटते हुए थाने लेकर पहुंचे। शिक्षक पर नीट परीक्षा की तैयारी करने वाली नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। 

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक नीट परीक्षा की तैयारी करने वाली नाबालिग छात्रा से कोचिंग टीचर ने अश्लील हरकत की। इसके बाद लोगों ने बुधवार सुबह शिक्षक को सरेआम निर्वस्त्र करके पीटा और उसे इसी हालत में बीच बाजार से घसीटते हुए पुलिस थाने लेकर गए। लड़की ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

इंदौर हाईकोर्ट के सामने भीड़ ने टीचर को दी ''थर्ड डिग्री'

दरअसल, यह घटना इंदौर में हाई कोर्ट के सामने हुई। जहां एक 17 साल की लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में लोगों ने कोचिंग टीचर शैलेंद्र को पकड़ लिया। भीड़ ने पहले तो उसे निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया गया और पीटते हुए थाने तक लेकर गए। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाते हुए तमाशा देखते रहे। सोशल मीडिया पर टीचर की साथ हुई इस अमानवीयता का वीडियो वायरल हो रहा है।

टीचर्स ऐक्स्ट्रा क्लास लेने के नाम पर करते थे छेड़छाड़

पीड़ित छात्रा मूलरूल से खरगोन जिले की रहनी वाली है और वह इंदौर में रहकर नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करती है। वह शहर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में जाती थी। लेकिन दो टीचर उसे आए दिन परेशान कर रहे थे। दोनों टीचर्स ने ऐक्स्ट्रा क्लास लेने के नाम पर उसके साथ हरकत करने की कोशिश की। कुछ दिन पहले उसे कैंटीन ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसे कोचिंग से निकालने की धमकी देकर चुप कर दिया। लेकिन पीड़ित लड़की ने इन हैवानों की करतूत अपने परिजन और भाइयों की बताई।

लड़की के परिवार ने ऐसे टीचर को बुलाया मिलने

बताया जाता है दोनों टीचर ने एक बार छात्रा को फोन करके छेड़छाड़ वाली बात किसी बताने की धमकी भी दी। वहीं लड़की सबूत के तौर पर अपने मोबाइल में टीचर की बातचीत की रिकार्डिंग कर ली। फिर रात को लड़की के परिवार ने टीचर को कॉल किया और सुबह जरूरी काम से मिलने के लिए बुलाया। टीचर जब आया तो उसके आते ही जमकर मारपीट की और सार कपड़े उतार दिए। वहीं दूसरा टीचर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों पर छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-MP में बेटी की मौत का कारण जानने के लिए पिता टावर पर चढ़ गया, रातभर चढ़ा रहा...वजह मार्मिक

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Unnat Krishi Mahotsav 2026: रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव 2026, किसानों को योजनाएं, तकनीक और बाजार तक मिली पूरी जानकारी
Indore Vande Mataram Controversy: इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम विवाद पर सियासत गरम, CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला