मध्यप्रदेश में निवेश के लिए औद्योगिक घरानों ने दिखाई अत्यधिक रूचि

Published : Feb 26, 2025, 12:36 PM IST
money

सार

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में निवेश की बयार। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अनेक कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी, रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में निवेश का यज्ञ चल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश को दो दिन का समय प्रदान किया। उन्होंने राज्यों को समृद्ध बनाने का अभियान चलाया है। विश्व भारत की और उम्मीदों से देख रहा है। निकट भविष्य में भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है। इसमें सभी राज्यों के संसाधनों का समुचित उपयोग कर आर्थिक समृद्धि की लक्ष्य पूर्ति करना होगी। मध्यप्रदेश ने गत वर्ष संभागीय स्तर पर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित कर निवेश संभावनाओं पर व्यापक स्तर पर कार्य किया। इसमें सफलता भी मिली और चार लाख करोड़ से अधिक का निवेश आया है। संभागीय स्तर पर हुई कॉन्क्लेव के बाद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की रूपरेखा बनाई गई। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि आज भोपाल में दो दिवसीय समिट के प्रथम दिन बड़े औद्योगिक घरानों ने मध्यप्रदेश में निवेश की अत्यधिक रूचि दिखाई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में आज समिट में विभिन्न संस्थानों के साथ आठ करारनामे (एमओयू) हुए। इनमें रिलायंस इन्डस्ट्री लि.,अवाडा एनर्जी प्रा.लि., ओपीजी पॉवर जनरेशन प्रा.लि., इन्डो यूरोपियन चेम्बर ऑफ स्माल एण्ड मीडियम इंटर प्राइजेस, जर्मनी इंडियन इनोवेशन कॉरीडोर, इन्डिया डिजीबोटी चेम्बर ऑफ कामर्स, इन्डो-जर्मन चेम्बर ऑफ कामर्स और सिंगापुर इन्डियन चेम्बर्स ऑफ कामर्स के साथ हुए करारनामे शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि इन करारनामों से नवकरणीय ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में मध्यप्रदेश में नए निवेश से रोजगार की संभावनाओं को साकार किया जा सकेगा।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Water Tunnel: 17 साल की जंग खत्म! मोहन यादव ने दिखाया देश की सबसे लंबी जल-सुरंग का कमाल
MP Tourism: FAITH Conclave में छाया मध्यप्रदेश, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान