दर्दनाक हादसाः फैक्ट्री में काम करने गई महिला साथ ले गई मासूम को, आगजनी की घटना में हो गया खौफनाक कांड

Published : Jan 24, 2023, 05:41 PM ISTUpdated : Jan 24, 2023, 05:44 PM IST
fire accident

सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से दर्दनाक घटना सामने आई है। मंगलवार की दोपहर हुई आगजनी की घटना में एक महिला के साथ उसकी 5 साल की मासूम की जान चली गई है। मासूम अपनी मां के साथ फैक्ट्री में आई थी।

जबलपुर (jabalpur). मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस एक्सीडेंट में रजाई बनाने की फैक्ट्री में काम करने वाली महिला और उसकी बेटी की जान चली गई है। हादसा फैक्ट्री में आग लगने के कारण हुआ। इसके चलते पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आगजनी की घटना जिले के हनुमानताल थाना के अंतर्गत मक्का नगर में हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं घटना के बाद कई लोगों को बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू किया गया।

मां के साथ कारखाने साथ गई थी बेटी भी

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया हनुमानताल थाने के नजदीक मक्का गली इलाके में असलम मंसूरी का रजाई- गद्दे बनाने का कारखाना स्थापित है। ठंड के महीने चलने के कारण रजाई गद्दों की मांग के चलते काफी मात्रा में रूई मंगाई गई थी। वहीं पर काम करने वाली महिला मंगलवार की सुबह जल्दी आ गई, उसको आया देखकर संचालक का भाई कारखाने को खोलकर अपने दूसरे काम के लिए निकल गया। थोड़ी देर बाद अचानक से फैक्ट्री में आगजनी की घटना हो गई। रूई में इतनी तेजी से आग लगी की महिला को कुछ समझ आता तब तक वह आग की लपटों में आ गई। इस घटना में इससे दुखद ये हुआ की आज के दिन महिला के साथ उसकी 5 साल की मासूम बेटी भी आई हुई थी, वह भी इस हादसे का शिकार हो गई।

इलाके में मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम आई

आगजनी की घटना 2 मंजिला इमारत में हुई थी। जहां नीचे वाले तल में फैक्ट्री में आग लगी वहीं दूसरे माले में लोग फंसे हुए थे। आगजनी की घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फायर बिग्रेड टीम के साथ आई और लोगों को वहां से रेस्क्यू करने का काम शुरू किया। आग की लपटों के बीच किसी तरह महिला और उसके बच्ची के शव को बरामद करने के साथ पीएम के लिए भिजवाया। वहीं आगजनी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, लोगों को आग फैलने का डर सताने लगा। लेकिन बड़ी मुश्किल से ही सही पर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का अनुमान है कि आगजनी की घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है बाकी असली वजह जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

पीड़ित परिवार को मिलेगी मदद

वहीं घटना की खबर मिलने पर जिले के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू पहुंचे और हादसे की पूरी जानकारी लेने के साथ वहां पैनिक हो रहे लोगों को हिम्मत दी। वहीं घटना में मृत हुई महिला के परिजनों को जिला प्रशासन ने 4-4 लाख रुपए की मदद करने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़े- हाईवे पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, उछलकर दूर जा गिरे सवार- बैंक मैनेजर समेत दो की मौत

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP: पहली बार विधायक से मंत्री प्रतिमा बागरी कौन?, भाई की वजह से खतरे में कुर्सी?
MP : बीच जंगल में चलती बस में कराई महिला की डिलेवरी? यात्रियों के उड़ गए होश