आशीर्वाद देकर लूट: जबलपुर पुलिस ने ऐसे ठगों को पकड़ा, जानकर रह जाएंगे हैरान

Published : Aug 27, 2024, 09:30 AM ISTUpdated : Aug 27, 2024, 05:18 PM IST
jabalpur

सार

जबलपुर में पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है जो लोगों को इमोशनल करके और पैर छूकर आशीर्वाद लेते समय लूट लेते थे। वे 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को निशाना बनाते थे और अब तक सैकड़ों लोगों को लूट चुके हैं।

जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने सोमवार को हीरालाल पन्नालाल नाम के दो ठगों को गिरफ्तार किया है। इनका लोगों को लूटने का तरीका जानकर पुलिस भी हैरान है। ये पहले व्यक्ति को इमोशनल करते हैं। फिर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। इसी दौरान उसे लूट भी लेते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि दोनों ने मिलकर अब तक सैंकड़ों लोगों को लूट लिया है।

दादाजी बोलकर लिया आशीर्वाद और लूट लिया

हीरालाल-पन्नालाल की ठगी का खुलासा जबलपुर में तब हुआ, जब मस्ताना चौक के समीप उन्होंने मजदूरों का पैमेंट करने जा रहे एक शख्स को ठग लिया। 53 साल के आसाराम झा को रोककर बदमाशों ने कहा- दादाजी मैं बहुत परेशान हूं, आपका आशीर्वाद चाहिए, ये बातकर सुनकर वे इमोशनल हो गए। इसके बाद एक ने पैर छूए तो आसाराम ने सिर पर हाथ रख दिया, तभी दूसरे ने उनका नोटों से भरा बैग गायब कर दिया और फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसमें करीब 40 हजार रुपए थे। इस घटना की रिपोर्ट होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

50 साल से अधिक उम्र के लोगों का टारगेट

हीरालाल-पन्नालाल ने पुलिस को बताया कि वे 50 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति को टारगेट करते हैं। चूंकि वे भावानाओं में बह जाते हैं। इस कारण पहले खुद को परेशान बताकर उनका आशीर्वाद लेने की बात करते हैं। इसके बाद एक व्यक्ति पैर छूता है। तभी दूसरा अचानक उनके हाथ से बैग या अन्य सामान लेकर भाग जाता है। वे आशीर्वाद लेकर लोगों की जेब भी काट देते हैं और पैसा भी छुड़ाकर भाग जाते हैं।

पहचान छुपाने के लिए बोलते हैं हीरालाल-पन्नालाल

ये दोनों ठग बड़े शातिर है। लूटमार के दौरान वे एक दूसरे को हीरालाल-पन्नालल के नाम से पुकारते हैं। ताकि कोई पहचान नहीं सके। पुलिस ने 40 हजार की लूट के बाद जब जांच शुरू की तो पता चला कि एक का नाम अरुण जाट उम्र 45 निवासी कंजर मोहल्ला और दूसरे का नाम मुन्ना शकील उम्र 47 निवासी बाबा टोला है। इन दोनों को पुलिस ने व्हीकल फैक्ट्री के समीप से पकड़ा है। इन्होंने कुछ समय पहले ही अधारताल, दमोह नाका और घमापुर में भी लोगों को ठगा था। पुलिस ने इनके पास से ठगी के 40 हजार रुपए भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: 4000 छात्राओं को टाटा ग्रुप देगा नौकरी, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert