कमलनाथ हटाए गए, जीतू पटवारी मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए चीफ, विधानसभा चुनाव हार के बाद सबसे बड़ी फेरबदल

Published : Dec 16, 2023, 08:22 PM ISTUpdated : Dec 17, 2023, 12:16 AM IST
jitu patwari

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। एमपी कांग्रेस के चीफ कमलनाथ को हटा दिया गया है।

Madhya Pradesh Congress new President: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। एमपी कांग्रेस के चीफ कमलनाथ को हटा दिया गया है। जीतू पटवारी को काग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी है। हालांकि, कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी इस बार विधानसभा चुनाव करीब 35 हजार वोटों से हार गए थे। पटवारी, साव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी थे।

कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का दारोमदार

दिग्गज नेता जीतू पटवारी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पटवारी पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस को नए सिरे से खड़ा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जीतू पटवारी पर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन का दारोमदार होगा। इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया।

जीतू पटवारी हैं कांग्रेस का ओबीसी चेहरा

जीतू पटवारी ओबीसी समाज से आते हैं। मध्य प्रदेश में ओबीसी वोटर्स की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में ओबीसी वोटर्स को अपने पक्ष में करने के लिए मध्य प्रदेश में कमलनाथ की बजाय ओबीसी नेता पर दांव लगाई है।

कमलनाथ के राजनीतिक भविष्य पर संकट

कमलनाथ को हटाए जाने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य पर भी सवाल उठने लगे हैं। कमलनाथ की उम्र करीब 77 साल की है। कमलनाथ, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, नौ बार लोकसभा सांसद और लगभग 15 महीने तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। इस बार हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस उनके चेहरे पर ही चुनाव मैदान में थी लेकिन काग्रेस को जबर्दस्त झटका लगा। मध्य प्रदेश में 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस केवल 66 सीटें हासिल करने में सफल रही थी। लगभग दो दशकों तक मध्य प्रदेश में सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा ने 163 सीटें जीती है। चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने अपने कद्दावर नेता शिवराज चौहान को दरकिनार करते हुए ओबीसी जातियों में संख्याबल मं सबसे अधिक यादव बिरादरी के नेता मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है।

यह भी पढ़ें:

दुनिया के सबसे बड़े डायमंड एक्सचेंज का सूरत में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, हीरा कारोबार का सबसे बड़ा बनेगा ठिकाना

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert