MP News : खंडवा का हृदय विदारक दृश्य, जब एक साथ जलीं 11 चिताएं तो हर कोई रो पड़ा

Published : Oct 03, 2025, 06:10 PM IST
Khandwa News

सार

Khandwa Durga Immersion Accident  : मध्य प्रदेश के खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में जिन 11 लोगों की मौत हो गई थी, आज शुक्रवार को उनका एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है। हर कोई रो रहा है। 

Khandwa News : मध्य प्रदेश के खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में जिस तरह 11 लोगों की जिंदगी खत्म हो गई, उसने हर किसी को दुखी कर दिया। यह लोग खुशी-खुशी देवी मां को विदा करने गए थे और खुद लाश बनकर लौटे। आज शुक्रवार को सभी 11 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। जब सभी की एक साथ अंतिम यात्रा निकली तो पूरा गांव रो पड़ा। परिजन अपने बच्चों के शवों से लिपटकर रोते-बिलखते नजर आए। हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताते हुए परजिनों को आर्थिक सहायता का ऐलान भी किया है।

यह भी पढ़ें-खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान 11 की मौत, कलेक्टर रिशव गुप्ता ने बताया कैसे हुआ भयानक हादसा

7 साल की बच्ची से लेकर 25 साल तक की महिला की मौत

दरअसल, गुरुवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान डैम के बैकवाटर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में जान गंवाने वालों में 7 साल की बच्ची से लेकर 25 साल तक की महिला शामिल हैं। इस घटना से जामली गांव में मातम छाया हुआ है। कल तक उनके बच्चे डीजे पर नाच रहे थे वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। पूरे गांव ने देवी प्रतिमा को गुलाल उड़ाकर नाचते-गाते हुए विदाई दी थी। लेकिन अब उसी गांव में चीख-पुकार सुनाई दे रही हैं। परिजनों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर यह क्या हो गया। माता-पिता एक ही बात बोल रहे हैं हे मैया हमारा तू ने सब कुछ छीन लिया।

सीएम ने परिजनों को दी 4-4 लाख की सहायता

खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों के निकटतम परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है। वहीं इलाके के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह भी मृतकों के परिजन से घर-घर जाकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है।

यह भी पढ़ें-MP News: छिंदवाड़ा में सबसे बड़ी त्रासदी, एक कफ सिरप से 9 बच्चों की मौत

 

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी
MP में भीषण हादसा : स्क्वॉड टीम के 4 पुलिस जवानों की मौत, लेकिन डॉग को खरोंच नहीं