MP : दुल्हन की तरह सजी एंबुलेंस में ढोल ढमाकों के साथ घर आई बेटी, फूलों की हुई बारिश

Published : Mar 29, 2024, 06:23 PM ISTUpdated : Mar 29, 2024, 06:25 PM IST
beti

सार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक परिवार में बेटी होने की खुशियां धूमधाम से मनाई गई। बेटी को जिस एंबुलेंस से घर लाए उसे दुल्हन की तरह सजाया गया था। ढोल ढमाकों के साथ बेटी घर आई तो हर कोई देखता रह गया।

खंडवा. दुल्हन की तरह सजी एंबुलेंस में जब बेटी घर आई तो लोग देखते ही रह गए। ढोल ढमाकों के साथ एंबुलेंस ने जब गांव में प्रवेश किया तो लोग भी झूमते गाते आतिशबाजी करते हुए नजर आए। घर के मुख्य द्वार को भी फूलों से सजाया गया। जब बेटी घर आई तो फूलों की बारिश की गई। बेटी के जन्म पर इस तरह खुशियां मनाई गई जैसे घर में लक्ष्मी आई हो।

ढोल ढमाकों के साथ हुई आतिशबाजी

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित गांव रांझिनी निवासी सौरभ भार्गव के घर में बेटी का जन्म हुआ। बेटी के जन्म से पूरा परिवार बहुत खुश था। ऐसे में जब बेटी को घर ले जाने की बारी आई तो एंबुलेंस को फूलों से सजाया गया। धूमधाम से बेटी अस्पताल से घर पहुंची तो गांव में आते ही ढोल ढमाके और आतिशबाजी की गई।

गुब्बारों से सजाया घर

बेटी के घर आने से पहले घर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। घर में चारों तरफ सजावट की गई थी। वहीं घर के मुख्य द्वार से लेकर कमरे तक फूलों की बिछात की गई। जिस एंबुलेंस से बेटी को घर लाया गया। वह एंबुलेंस भी फूल मालाओं से पूरी तरह सजाई गई।

कोई फोटो तो कोई बनाने लगा वीडियो

बेटी के जन्म पर इस तरह खुशियां मनाते देख गांव के लोग भी फोटो और वीडियो बनाते हुए नजर आए। इस खुशी के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए।

सौरभ के लिए सबसे खुशी का पल

बेटी के पिता सौरभ ने कहा कि ये मेरे लिए सबसे खुशी का पल है। इसलिए में इस पल को यादगार बनाना चाहता था। यही कारण है कि जब बेटी को अस्पताल से घर लाना था तो एंबुलेंस से लेकर घर तक को फूलों से सजाया गया। उनकी इस खुशी में पूरा गांव भी शामिल हुआ।

यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari : पिता की कब्र के पास खोदी मुख्तार अंसारी की कब्र, शनिवार सुबह किया जाएगा सुपूर्द ए खाक

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ग्रामीणों संग योग करते दिखे CM मोहन यादव, बताए हेल्दी लाइफस्टाइल के टिप्स
CM Mohan Yadav Betul Kukru Visit: कुकरू की खूबसूरती देख अभिभूत हुए CM मोहन यादव, चखी मावा-रबड़ी