मटके की कुल्फी खाते ही बीमार पड़े 50 से ज्यादा लोग, MP के खरगोन प्रशासन में मचा हड़कंप

Published : Apr 06, 2023, 06:23 PM ISTUpdated : Apr 06, 2023, 06:41 PM IST
khargone news 55 people fell ill after eating matka kulfi at the fair in Madhya Pradesh

सार

मध्य प्रदेश के खरगोन में लगे एक मेले के दौरान मटका कुल्फी खाने के बाद करीब 50 से ज्यादा लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन जिल से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक साथ 40 से ज्यादा लोग फूड पॉयजनिंग के शिकार हो गए। इन लोगों का मटका वाली कुल्फी खाने के बाद सभी लोग एक-एक करके बीमार पड़ने लगे। पेट और उल्टी-दस्त होने लगे। आनन फानन में सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरानी की बात यह है कि बीमार लोगों में 16 छोटे बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। इस घटना में कई हालत सीरियस बताई जा रही है।

हर कोई खाना चाहता था कुल्फी...लेकिन खाते ही पड़े बीमार

दरअसल, यह मामला खरगोन जिल के मेनगांव थाने क्षेत्र का राजपुरा गांव का है। जहां रेणुका माता मेला चल रहा है, मेले में शामिल होने के के लिए आसपास के चार से पांच गांव के लोग आए हुए थे। इसी दौरान मटका कुल्फी खाने के लिए ठेले पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। हर कोई एक कुल्फी खाना चाहता था। लेकिन कुल्फी खाते ही लोग अचानक बीमार पड़ने लगे।

अस्पताल में पहुंचे इतने मरीज-मच गया हड़कंप

घटना की जानकारी लगते ही जिले पुलिस और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और बीमार लोगों की खबर ली। वहीं लोगों का इलाज करने के लिए करीब एक दर्जन से ज्यादा डॉक्टर तुरंत अस्तपाल पहुंचे। जिसमें आरएमओ डॉ दिलिप सेप्टा सहित कई डॉक्टर शामिल थे। एक साथ इतनी संख्या में मरीजों के पहुंचने के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मामले की जांच कर रहे मेनगांव थाने के टीआई दिनेश कुशवाह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि आखिर उस कुल्फी में ऐसा क्या था जिसे खाते लोग बीमार पड़ गए।

2 बच्चों को छोड़कर सभी की हालत सीरियस

फूड पॉयजिनिंग के शिकार लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल दो बच्चों को छोड़कर सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं तीन से चार मरीज सीरियस बताए जा रहे हैं। हालांकि खतरे की कोई बात नहीं है, सभी ठीक हो जाएंगे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी
MP में भीषण हादसा : स्क्वॉड टीम के 4 पुलिस जवानों की मौत, लेकिन डॉग को खरोंच नहीं