किसान आंदोलन को राहुल गांधी का समर्थन, MP उज्जैन में हंगामा, कर्नाटक से जा रहे किसानों को रोका

किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके चलते देशभर में हड़कंप मचा है। किसान आंदोलन के चलते मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी हंगामा हो गया है।

subodh kumar | Published : Feb 13, 2024 12:23 PM IST / Updated: Feb 13 2024, 06:13 PM IST

उज्जैन. किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों को उज्जैन में रोक लिया गया। जिसके कारण एमपी के उज्जैन में हंगामा मच गया। ये किसान कर्नाटक से दिल्ली जा रहे थे। जिन्हें पुलिस ने उज्जैन में ही उतार लिया। ताकि वे दिल्ली तक नहीं पहुंच पाएं।

पहले भोपाल फिर उज्जैन में उतारा

बताया जा रहा है कि इन किसानों को पहले भोपाल रेलवे स्टेशन पर उतार लिया था। उन्हें पहले तो भोपाल में ही रूकाया था।​ फिर उन्हें भोपाल से उज्जैन रवाना कर दिया गया। यहां उज्जैन में भी जीआरपी पुलिस ने उतार कर अपनी निगरानी में लिया है।

राहुल गांधी ने किया समर्थन

किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि हर किसान को फसल आने पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार एमएसपी की गारंटी देने का फैसला लिया है। ये फैसला किसानों का जीवन बदल देगा। उन्होंने कहा कि न्याय के पथ पर ये कांग्रेस की गारंटी है।

 

जीआरपी ने उज्जैन में उतारे 70 किसान

किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए कर्नाटक से 70 किसान ट्रेन से आए थे। उन्हें उज्जैन में ही जीआरपी ने उतार लिया था। इन किसानों को प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर उतार लिया गया, तो उन्होंने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इन किसानों में 24 ​महिलाएं भी शामिल थी। जैसे ही उन्हें उज्जैन स्टेशन पर उतारा गया कांग्रेस के नेता भी वहां पहुंच गए। पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच काफी देर तक विवाद भी हुआ। इसके बाद पुलिस किसानों को अपने वाहन में बिठाकर क्षिप्रा नदी के किनारे लेकर गई।

दिल्ली जाने पर अड़े किसान

किसानों को पुलिस वापस कर्नाटक जाने के लिए कह रही है। लेकिन वे मान नहीं रहें हैं। वे दिल्ली जाना चाहते हैं इस कारण उन्हें उज्जैन में ही रोक रखा है। आपको बतादें कि दिल्ली जा रहे किसानों को बार्डर ही रोका जा रहा है। हरियाणा की शंभू बार्डर पर भी किसानों और पुलिस के बीच विवाद चल रहा है। यहां आंसू गैस के गोले छोड़कर किसानों को रोका जा रहा है।

 

Share this article
click me!