मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी, चीता ने पांच शावकों को दिया जन्म

Published : Mar 10, 2024, 06:35 PM ISTUpdated : Mar 10, 2024, 06:51 PM IST
cheetah 1

सार

मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया है। पांच शावक सुरक्षित हैं और स्वस्थ हैं। चीता गामिनी को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया है।  

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया है। चीता का नाम गामिनी है और इसे दक्षिण अफ्रीका से पोर्ट कर पार्क में लाया गया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ये जानकारी दी है। उन्होंने अपने  सोशल मीडिया अकांउट पर शावकों की फोटो भी पोस्ट की है। पांच शावकों के जन्म से अब कुनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या 26 हो गई है। 

चीता गामिनी की उम्र 5 साल
चीता गामिनी की उम्र 5 साल बताई जा रही है। पांचों शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं और वीडियो में उन्हें खेलते हुए भी दिखाया जा रहा है। गामिनी को दक्षिण अफ्रीका के त्सवालु कालाहारी रिजर्व से लाया गया था। इससे भारत में जन्मे शावकों की कुल संख्या 13 हो गई है। 

पढ़ें कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ने 3 शावकों को दिया जन्म, CM बोले- MP को मिली चीता स्टेट की नई पहचान

चीते का कुनबा बढ़ने पर बधाई
कंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कुनो नेशनल पार्क में चीते का कुनबा बढ़ने पर सभी को बधाई दी है। उन्होंने वन अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को पशुओं को तनाव मुक्त वातावरण देने के लिए बधाई दी है। ये उसी का परिणाम है कि चीतों की संख्या बढ़ी है। अब कूनो नेशनल पार्क में चीतों की कुल संख्या  26 हो गई है। गामिनी की विरासत आगे बढ़ रही है। उसके शावक बहुत ही प्यारे हैं।

जनवरी में 7 शावकों का जन्म
नामीबियाई से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने 20 जनवरी को चार शावकों को जन्म दिया था। इसके अलावा एक और चीता आशा ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था। ऐसे में जनवरी में सात शावकों को दे मादा चीता ने जन्म दिया था। जबकि 16 जनवरी को शौर्य नाम के एक चीता की मृत्यु हो गई थी।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

U18 Asia Cup Hockey 2026: जापान में भारत का जलवा, MP के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, CM मोहन यादव ने खिलाड़ियों को सराहा
Twisha Sharma Case: सीक्रेट केस डायरी लीक? आरोपी तक कैसे पहुंचा पुलिस का गोपनीय दस्तावेज!