कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश को चीता स्टेट की नई पहचान मिली है।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा द्वारा तीन शावकों के जन्म पर हर्ष व्यक्त करते हुए चीता परियोजना से जुड़े लोगों, वन्य जीव प्रेमियों और नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को चीता स्टेट की नई पहचान मिली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि एक समय था जब एशिया की धरती से चीता समाप्त हो गया था। आज तीन नन्हें मुन्ने चीता शावकों ने जन्म लिया है। यह विश्व की विशेष घटना है। कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना की सफलता इन तीन शावकों के जन्म से स्थापित होती है। इसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारिस्थितिकी संतुलन के उद्देश्य से की थी।

Scroll to load tweet…

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह परिकल्पना साकार होते हुए देखना रोमान्चकारी है। चीता परियोजना में सभी स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों और विशेषज्ञों ने परिश्रम से कार्य किया है। तीन शावकों का जन्म इस परियोजना की सार्थकता को बढ़ाएगा।