Ladli Behna Yojana 35rd Installment: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी हो गई है। सीएम मोहन यादव ने 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। जानिए पूरी खबर, लाभ और सरकार की बड़ी घोषणाएं।
1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये
मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं में आज एक और बड़ा दिन दर्ज हो गया। डॉ. मोहन यादव ने 12 अप्रैल को लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी करते हुए 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’ के दौरान यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
25
सीहोर में हुआ बड़ा कार्यक्रम, विकास कार्यों की भी सौगात
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोहन यादव ने करीब 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।
115 करोड़ 32 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण
69 करोड़ 60 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन
इससे पहले मुख्यमंत्री ने रोड शो किया और स्कूली छात्राओं से बातचीत कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन 1.25 करोड़ बहनों के लिए रक्षाबंधन जैसा है। उन्होंने इसे “नया समय और नया इतिहास” बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के लिए बड़े फैसले लिए जा रहे हैं और आने वाले समय में राजनीति में भी महिलाओं की भागीदारी और बढ़ेगी।
35
वंदे मातरम पर भी बोले मुख्यमंत्री
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘वंदे मातरम’ को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसमें भारत माता की वंदना है और इसे किसी धर्म के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मुद्दे पर भी राजनीति नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
5 लाख से ज्यादा स्व-सहायता समूह सक्रिय
65 लाख से ज्यादा महिलाएं जुड़ीं
12 लाख से ज्यादा ‘लखपति दीदी’ बनीं
इसके अलावा छात्रों को साइकिल, लैपटॉप और स्कूटी जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
55
कई नई योजनाओं और परियोजनाओं की घोषणा
कार्यक्रम में कई नई घोषणाएं भी की गईं, जिनमें शामिल हैं:
आष्टा में नया ITI कॉलेज
कन्या छात्रावास निर्माण
नाला और बैराज निर्माण
जावर में शहरी सौंदर्यीकरण
गीता भवन निर्माण
इन परियोजनाओं से इलाके के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
लाड़ली बहना योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। हर महीने मिलने वाली इस सहायता से लाखों परिवारों को सीधा फायदा मिल रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसी योजनाएं ग्रामीण और छोटे शहरों की महिलाओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रही हैं, जिससे वे अपनी जरूरतों को खुद पूरा कर पा रही हैं।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।