Asha Bhosle Death: सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन,कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

Share this Video

बॉलीवुड और संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से एक युग का अंत हो गया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली, जहां वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण भर्ती थीं। आशा भोसले ने अपने करियर में हर तरह के गानों में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी आवाज़ ने उन्हें दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया। अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ उन्होंने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। करीब 8 दशकों के अपने शानदार सफर में उन्होंने हजारों गाने गाए और अनगिनत पुरस्कार अपने नाम किए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video