अमित शाह का विपक्ष पर हमला, कहा- इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के बस का कुछ नहीं, 10 साल में कर दिया था एमपी का बंटाधार

Published : Nov 13, 2023, 05:42 PM IST
amit shah 0

सार

मध्य प्रदेश के विदिशा में अमित शाह ने इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। विदिशा में शाह ने सभा में कहा कि इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी के बस का कुछ नहीं रह गया है।

विदिशा। भाजपा की ओर से मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर अमित शाह रैलियां कर रहे हैं। यहां सोमवार को रैली के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के साथ ही इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन पर सवाल उठाया है। शाह ने कहा कि ये जो इंडिया गठबंधन और कांग्रेस सरकार है, इनके बस का कुछ नहीं है। भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को फिर से खड़ा किया है। 10 साल में इन्होंने तो बंटाधार ही कर दिया था। 

10 साल में बना दिया था बीमारू राज्य
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से आई है तब से मध्य प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है। वरना उससे पहले 10 साल में प्रदेश का बंटाधार हो गया था। यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं हो हुआ था। भाजपा नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश को कांग्रेस ने बीमारू राज्य बना डाला था। दस साल में इसकी ग्रोथ गिर गई थी। 

गरीबी हटाने की बात कहकर गरीबों को ही हटाया
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने का दावा किया और फिर गरीबों को ही हटाने लगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी कोई गारंटी नहीं दे रही है। यह पांच गारंटी वह इंडिया गठबंधन के साथ दे रही है।

पढ़ें कमलनाथ का मुख्यमंत्री पर कटाक्ष, कहा- शिवराज सिंह चौहान को एक्टिंग के लिए मुंबई जाना चाहिए

'भरोसा करिए एमपी को बेस्ट स्टेट बनाएंगे' 
अमित शाह सोमवार को मध्य प्रदेश में जनता को संबोधित करते हुए वोट की अपील कर रहे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं। जब से भाजपा आई है लगातार विकास हो रहा है। हर क्षेत्र में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि अभी और भी विकास होना बाकी है। इस भरोसा करिए और फिर से मौका दीजिए, एमपी को बेस्ट स्टेट बनाएंगे। 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Twisha Sharma की आखिरी वायरल चैट, दर्द भरे मैसेज पढ़ भर आएंगी आपकी आंखें!
Twisha Sharma Case: मिस पुणे, रसूखदार जज का परिवार और वो आखिरी कॉल-ट्विशा शर्मा की मौत का पूरा सच!