भाजपा का आरोप, जन आक्रोश यात्रा के लिए कांग्रेस ने इमरान की पार्टी का थीम सॉन्ग चुराया, बढ़ा विवाद

Published : Sep 18, 2023, 08:06 PM IST
imran

सार

मध्यप्रदेश के भाजपा नेता ने दावा किया है कि कांग्रेस ने मप्र में अपनी जन आक्रोश यात्रा के प्रचार के लिए पाकिस्तान के इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से प्रचार सॉन्ग की थीम को कॉपी किया है। हालंकि कांग्रेस ने इसपर पलटवार किया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को लेकर बहत छिड़ गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही पार्टियां साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए किए जा रहे प्रचार अभियान में इमरान खान की पार्टी का थीम गीत चुराने का आरोप एक दूसरे पर लगा रहे हैं।

जन आक्रोश यात्रा के लिए पाकिस्तान की पार्टी का थीम गीत चुराया
भाजपा का दावा है कि एमपी में होने वाली जन आक्रोश यात्रा के लिए कांग्रेस ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का थीम गीत को कॉपी किया है। वहीं इसपर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे दुष्यंत चौटाला ने अपने प्रचार अभियान में पाकिस्तानी पार्टी के गाने की नकल की थी और अब राजस्थान में भी चुनाव अभियान के लिए ऐसा ही किया जा रहा है।

पढ़ें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खंडवा से BJP की पांचवी जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाई हरी झंडी, CM शिवराज सिंह चौहान को राज्य के विकास का दिया श्रेय

मध्य प्रदेश भाजपा के नेता का आरोप
मध्य प्रदेश भाजपा इकाई के सचिव राहुल कोठारी के आरोपों के बाद विवाद बढ़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हाल ही प्रचार अभियान के लिए जारी गीत को "चलो, चलो इमरान के साथ" की नकल कर लिया है। उनका कहना है कि जन आक्रोश यात्रा के लिए "के संग चलो चलो" गीत पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के थीम गीत की नकल है।

19 सितंबर से भारत की जन आक्रोश यात्रा
जन आक्रोश यात्रा 19 सितंबर से मध्य प्रदेश के 7 स्थानों से निकाली जाएगी। इस साल मध्यप्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव हैं। एमपी भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कांग्रेस के चुनाव अभियान गीत के साथ पाकिस्तान स्थित पार्टी के कथित थीम गीत का वीडियो साझा कर राजनीतिक दलों में तूफान मचा दिया है।

पढ़ें I.N.D.I.A bloc Meeting: ममता बनर्जी का विरोध दरकिनार, जानें कहां गठबंधन की पहली रैली

कोठारी का आरोप है कि कांग्रेस हमेशा से पाकिस्तान के पक्ष में और हिंदुस्तान विरोधी नारे लगाने वालों पर मेहरबान रहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार अभियान के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस पाकिस्तान से गानो की थीम उधार ले रही है।

भाजपा ने एक्स पर किया पोस्ट
भाजपा ने एक्स पर पोस्ट किया है कि कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम फिर सामने आया है। @INCMP ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कैंपेन सॉन्ग के लिए पाकिस्तान के इमरान खान की पार्टी का थीम सॉन्ग कॉपी कर लिया। कांग्रेस पार्टी की चोरी की आदत पुरानी लेकिन पाकिस्तान से इतना प्यार क्यों? 

एमपी के गृह मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी जन आक्रोश यात्रा का प्रचार गीत पाकिस्तान से चुराया है। ये उसके पाकिस्तान प्रेम को दर्शाता है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Cabinet Decision: CM मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं पर 40 रु बोनस, उज्जैन एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
Ujjain Development News: उज्जैन में 664 करोड़ के विकास कार्य, सिंहस्थ 2028 से पहले हाईवे और गीता भवन की बड़ी सौगात