
Prabhat Jha Death: भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष प्रभात झा का शुक्रवार (26 जुलाई) को निधन हो गया। वो 67 साल के थे। वो काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही उनको भोपाल से एयरलिफ्ट करके गुरुग्राम मेदांता लाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर MP के सीएम मोहन यादव ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा- "भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्य प्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमें प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।"
प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सीतामढ़ी में किया जाएगा। वो राज्यसभा सांसद भी रह चुके थे। साल 2008 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में उनको चुना गया था।। 2020 तक राज्यसभा सदस्य रहे। 2015 में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर उनको काम करने का मौका मिला। झा दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के पार्टी प्रभारी रह चुके थे। बीजेपी के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवा दे चुके थे।
जर्नलिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत
प्रभात झा ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से जर्नलिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए। साल 2010 में उन्हें MP यूनिट का अध्यक्ष बनाया गया।
ये भी पढ़ें: MP में भारी बारिश, सीएम मोहन यादव ने अफसरों को दिए रेस्क्यू ऑपरेशन के निर्देश
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।