GIS 2027: सीएम मोहन यादव ने Crescent CEO को दिया न्योता, MP में निवेश पर हुई बड़ी चर्चा

Published : Sep 08, 2026, 02:43 PM IST
cm dr mohan yadav

सार

सीएम मोहन यादव ने दुबई में Crescent Group के सीईओ बद्र जाफर से मुलाकात की। ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर अहम चर्चा हुई।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित AIM Congress-2026 के तीसरे दिन यूएई के बिजनेस और फिलैंथ्रॉपी के लिए स्पेशल एनवॉय और Crescent Enterprises के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बद्र जाफर के साथ वन-टू-वन बैठक की। 8 सितंबर को हुई इस मुलाकात में दोनों के बीच ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संभावित सहयोग को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बद्र जाफर को Global Investors Summit (GIS)-2027 में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। दोनों पक्षों ने राज्य में निवेश और आपसी कारोबारी सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

रिन्यूएबल एनर्जी और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

मुख्यमंत्री और Crescent Group के CEO के बीच हुई बातचीत में सस्टेनेबल आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाली परियोजनाओं पर खास जोर रहा। इसके तहत रिन्यूएबल एनर्जी और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।इसके अलावा मध्यप्रदेश के प्रमुख उत्पादन क्लस्टर्स को बेहतर लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और एक्सपोर्ट से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग पर भी बात हुई। इससे राज्य में तैयार होने वाले उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है।

MP के स्टार्टअप्स में निवेश की संभावनाएं

बैठक में टेक्नोलॉजी आधारित एंटरप्राइजेज और मध्यप्रदेश के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप्स में निवेश की संभावनाओं को भी चर्चा में शामिल किया गया। इसका उद्देश्य ऐसे कारोबारों को प्रोत्साहन देना है, जिनमें बड़े स्तर पर विस्तार की क्षमता है।Crescent Group की ओर से सस्टेनेबल अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसोर्स एफिशिएंसी और सर्कुलर इकोनॉमी से जुड़ी पहलों में भी काम करने की संभावना जताई गई।

इंटरनेशनल पार्टनरशिप और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर जोर

प्रस्तावित सहयोग के तहत मध्यप्रदेश में परियोजनाओं के लिए इंटरनेशनल पार्टनरशिप, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और नए बाजारों तक पहुंच विकसित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। साथ ही तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर और एंटरप्राइज से जुड़े अवसरों में लंबे समय के निवेश के लिए साझेदारी की संभावनाएं तलाशने पर सहमति बनी। इससे प्रदेश में निवेश के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय कारोबारी नेटवर्क को जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।

GIS 2027: 10-12 निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे बद्र जाफर

बद्र जाफर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बताया कि वह प्रतिनिधिमंडल के साथ GIS-2027 में हिस्सा लेंगे। उन्होंने अपने पारिवारिक व्यवसाय Crescent Enterprises के जरिए सूचना प्रौद्योगिकी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करने की बात कही। जाफर की ओर से अपने डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर तुषार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जा रहा है। इसके अलावा बद्र जाफर खुद भी करीब 10-12 निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मध्यप्रदेश आने की योजना बना रहे हैं।

Energy से Logistics तक कई सेक्टर में कारोबार

बैठक में बद्र जाफर ने मुख्यमंत्री को Crescent Group के कारोबार और उसके निवेश क्षेत्रों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समूह एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट जैसे क्षेत्रों में रुचि रखने वाला एक विविधीकृत बिजनेस ग्रुप है। Crescent Petroleum और Crescent Enterprises इसके प्रमुख बिजनेस प्लेटफॉर्म हैं। समूह का फोकस सस्टेनेबल, इनोवेटिव और ग्रोथ-ओरिएंटेड बिजनेस वेंचर्स पर है। कंपनी मिडिल ईस्ट में सक्रिय है और इसका मुख्यालय शारजाह में स्थित है।

MP में निवेश की संभावनाओं पर CM मोहन यादव ने दिया जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में मध्यप्रदेश में एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट के क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं को सामने रखा। उन्होंने बताया कि राज्य में सड़क, हवाई और रेल कनेक्टिविटी लगातार बेहतर हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तैयार होने वाले उत्पादों को कुछ ही घंटों में देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने मध्यप्रदेश को निवेश के लिए संभावनाओं से भरा प्रदेश बताते हुए बद्र जाफर से GIS-2027 में शामिल होने और राज्य को करीब से देखने का आग्रह किया।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP Investment: मोहन यादव की राणा होल्डिंग्स से बड़ी डील! MP में 10 साल के निवेश का प्लान तैयार
Sagar Tragedy : कौन हैं सागर में 24 मौतों के वो 2 गुनहगार, जो खुलेआम बेचते थे 'मौत का जहर'