PM मोदी ने मध्य प्रदेश के डिंडौरी सड़क हादसे पर जताया दुख, एक्सीडेंट में 14 लोगों की हुई मौत 21 घायल

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में बुधवार (28 फरवरी) की रात एक पिकअप वाहन के पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुए हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई के कार्यक्रम से लौट कर आ रहे थे।

sourav kumar | Published : Feb 29, 2024 2:34 AM IST / Updated: Feb 29 2024, 10:35 AM IST

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के डिंडोरी में बुधवार (28 फरवरी) की रात एक पिकअप वाहन के पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक सड़क हादसा शहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़झर घाट पर हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसके वजह से लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के डिंडौरी सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। 

PMO ऑफिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुए हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई के कार्यक्रम से लौट कर आ रहे थे। वहीं हादसे के बाद घायल लोगों को शहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद पीड़ितों की मदद के लिए डिंडोरी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। इस मामले राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया और मारे गए लोगों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की।

मध्य प्रदेश सड़क हादसे में घायलों के समुचित इलाज का निर्देश

डिंडोरी सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में प्रभावित लोगों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके डिंडोरी पहुंच रही हैं।''

 

ये भी पढ़ें: TMC नेता शाहजहां शेख 56 दिनों के आंख-मिचौली के बाद हुआ गिरफ्तार, संदेशखाली हिंसा मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Share this article
click me!