
भोपाल. मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों के लिए दिवाली का सबसे बड़ा तोहफा मिला है। प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 4% डीए बढ़ा दिया है। जिससे राज्य के साढ़े सात लाख कर्मचारी खुश हैं। बता दें कि फैसला जनवरी 2024 से लागू होगा।
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का अब डीए बढ़कर 46% से 50% हो गया है। साफ तौर पर कहें तो इससे कर्मचारियों के लिए मिलने वाले वेतन में 620 रुपए से 7640 रुपए ज्यादा मिलेंगे।
वहीं प्रदेश के कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-यह अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ने से अब दीपावली की बधाई डबल हो गई है। वहीं 1 नवंबर मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस भी है, इसलिए सरकार ने आपके हित में यह फैसला किया है। सीएम ने कहा-आप सब अपनी लगन, मेहनत, सकारात्मक सोच के कारण पूरे देश के अधिकारियों-कर्मचारियों में विशेष पहचान रखते हैं। इस नाते सरकार का भी उत्तरदायित्व है कि आपके हितों का ध्यान रखें।'
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।