500 बिजनेसमैन से मीटिंग...हजारों करोड़ों का निवेश, कैसे CM मोहन यादव के दुबई टूर से बदलेगी MP की किस्मत

Published : Sep 06, 2026, 02:30 PM IST
cm mohan yadav

सार

MP के CM डॉ. मोहन यादव 6-9 सितंबर को दुबई दौरे पर हैं। वे AIM Congress-2026 में भाग लेकर 'इन्वेस्ट MP-2026' के तहत निवेशकों से मिलेंगे। लक्ष्य प्रदेश में निवेश आकर्षित कर रोजगार, कृषि व शहरी विकास को गति देना है।

भोपाल। मध्यप्रदेश को ग्लोबल इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दुबई यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री 6 से 9 सितंबर तक दुबई प्रवास पर रहेंगे और वैश्विक निवेश मंच AIM Congress-2026 में शामिल होने के साथ ‘इन्वेस्ट एमपी-2026’ के तहत निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे। सरकार का लक्ष्य निवेश के साथ प्रदेश में रोजगार, पर्यटन, कृषि और शहरी विकास को नई गति देना है।

AIM Congress में दुनिया भर के निवेशकों से मुलाकात

दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 7 से 9 सितंबर तक होने वाले AIM Congress में दुनिया भर की सरकारें, बड़े निवेशक, सोवरिन वेल्थ फंड, फैमिली ऑफिस और कंपनियां शामिल होंगी। पिछले आयोजन में 181 देशों के करीब 15,800 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इस बार 180 से अधिक देशों के लगभग 20 हजार प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद है।

UAE के बिजनेसमैन के साथ अहम बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को UAE के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल ज़ेयूदी ने आमंत्रित किया है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री बड़े निवेशकों और कंपनियों के साथ बैठक करेंगे। DP World, VFS Global, Emaar, Choythram और Sharaf Group KGK सहित कई कंपनियों के साथ निवेश संभावनाओं पर चर्चा होगी।

500 बड़े निवेशकों को MP से जोड़ने की तैयारी

यात्रा के दौरान आमंत्रण आधारित ‘टाइकून्स’ कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें करीब 500 सोवरिन वेल्थ फंड, फैमिली ऑफिस और बड़े कारोबारी शामिल होंगे। ‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश’ सत्र के जरिए राज्य की औद्योगिक और निवेश क्षमता को दुनिया के सामने रखा जाएगा।

किसानों के लिए भी खुल सकता है बड़ा बाजार

दुबई खाद्य जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है। ऐसे में मध्यप्रदेश के कृषि उत्पादों के लिए UAE बड़ा बाजार बन सकता है। मध्यप्रदेश दाल, मक्का, गेहूं और सोयाबीन उत्पादन में देश के प्रमुख राज्यों में शामिल है। निवेश आने से फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड चेन, ग्रेडिंग और निर्यात को बढ़ावा मिल सकता है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलने की उम्मीद है।

इंदौर से उज्जैन तक शहरों के विकास को मिलेगी रफ्तार

दुबई की तर्ज पर शहरी विकास और रियल एस्टेट में निवेश आकर्षित करना भी मुख्यमंत्री की यात्रा का अहम हिस्सा है। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों में एफडीआई, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, टाउनशिप और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

GIS-2027 की तैयारी का भी आगाज

मुख्यमंत्री की यह यात्रा भोपाल में प्रस्तावित Global Investors Summit (GIS) 2027 की तैयारियों से भी जुड़ी है। मध्यप्रदेश पवेलियन, ODOP प्रदर्शन और निवेशकों के साथ सीधे संवाद के जरिए राज्य की वैश्विक पहचान मजबूत करने पर जोर रहेगा। सरकार को उम्मीद है कि दुबई में होने वाली इन बैठकों से भविष्य में बड़े निवेश प्रस्ताव मध्यप्रदेश तक पहुंचेंगे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सागर शराब कांड के बाद एक्शन में CM मोहन यादव, दुकानें की सील...बोले- दोषी को नहीं बख्शेंगे
कौन है 21 साल का 'बिट्टू तबाही' जो बना 'दशरथ मांझी', अकेले ही साफ कर डाली पूरी नदी