खरगोन में चॉकलेट के अंदर से निकले 4 दांत, ​​बर्थडे में मिली टॉफी खा रही थी मैडम

Published : Jul 21, 2024, 08:00 AM IST
chocolate

सार

बर्थडे में मिली चॉकलेट को एक रिटायर्ड प्रिसिंपल ने खाया तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि उसके अंदर से 4 नकली दांत निकले हैं। इस मामले में खाद्य विभाग ने सैंपलिंग की कार्रवाई की है।

खरगोन. मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक रिटायर्ड महिला ​प्रिंसिपल को गिफ्ट में चॉकलेट मिली थी। उन्हें चॉकलेट खाने का बहुत शौक है। ऐसे में जब उन्होंने घर में बैठकर चॉकलेट खाई तो चबाने पर कड़क लगा, तो वे समझी कि चॉकलेट का क्रंची हिस्सा होगा। लेकिन जब जोर से चबाया, तो वे हैरान रह गई। क्योंकि वह कोई हार्ड चीज थी। उन्होंने चॉकलेट को बाहर निकाल कर देखा तो दंग रह गई। उसके अंदर चार नकली दांत थे।

बर्थडे में मिली थी चॉकलेट

दरअसल खरगोन की बैंक कॉलोनी निवासी रिटायर्ड प्रिं​सिपल माया देवी गुप्ता सेवा निवृत्त होने के बाद से आस्थाग्राम ट्रस्ट में फ्री में सेवाएं दे रही हैं। यहां वे बच्चों को पढ़ाती है। चूंकि इस आवासीय संस्थान में रहने वाले बच्चों का जन्मदिन मनाने कई समाजसेवी लोग व अन्य संस्थाएं पहुंचती है। इसी दौरान किसी ने उन्हें चॉकलेट दी थी। इस कारण उन्हें यह नहीं पता कि ये चॉकलेट किसने दी थी। लेकिन जब उन्होंने चॉकलेट खाई तो उसके अंदर से नकली दांत निकले, ये नकली दांत इंसान को लगने वाले दांत जैसे ही हैं।

इक्लेयर्स कंपनी की चॉकलेट

मैडम ने बताया कि चॉकलेट इक्लेयर्स कंपनी की चोकोलेयर्स गोल्ड है। उन्होंने चॉकलेट और उसके अंदर से निकले दांतों को अपने पास रखा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कहीं शिकायत भी नहीं की है। लेकिन उनका कहना था कि चॉकलेट बनाने वाली इस प्रकार की नामी कंपनियों की चॉकलेट में इस तरह की चीजें निकलना चिंता का विषय है। वे चॉकलेट की काफी शौकीन है। अक्सर चॉकलेट खाती हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब किसी चॉकलेट के अंदर से इंसान के नकली दांत निकले हों।

यह भी पढ़ें : 'दुकानदारों को अपना नाम लिखने का दें आदेश', MP में BJP विधायक ने की CM से मांग

खाद्य विभाग ने की छापेमार कार्रवाई

इस घटना की जानकारी मिलने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा इक्लेयर्स कंपनी चॉकलेट एजेंसी पर छापेमार कार्रवाई की है। वहां से चॉकलेट के सेंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे जा रहे हैं। खाद्य विभाग की टीम ने शहर के मेसर्स धनलक्ष्मी के यहां से चॉकलेट के सैंपल लिए हैं। स्टेट फूड लेबोरेट्री से जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  100 रुपए किलो का टमाटर, सागर में पलटा ट्रक तो मच गई लूट

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ratlam Rajdhani Express Fire: 'अगर 5 मिनट की भी देरी होती...' चश्मदीदों ने बताया B-1 कोच के अंदर का खौफनाक सच!
IMD Heatwave Forecast: भीषण लू की चपेट में दिल्ली, MP, UP-बिहार, जल्द 47°C पारा, झारखंड में बादल