कातिल के कपड़ों पर चिपकी मक्खियों ने हत्या का मामला सुलझाने में की पुलिस की मदद

Published : Dec 05, 2024, 09:32 AM IST
Flies stuck

सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मक्खियों ने पुलिस को हत्या के मामले में अहम सुराग दिया, जिससे आरोपी धरम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। जानिए कैसे फोरेंसिक टीम और सीसीटीवी फुटेज के साथ मक्खियों ने इस खुलासे में पुलिस की मदद की।

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर पुलिस को मक्खियों ने हत्या के मामले में अहम सुराग दे दिया। जिससे कातिल पुलिस की गिरफ्त में आ गया। अधिकारियों ने बताया कि 19 वर्षीय संदिग्ध के कपड़ों पर चिपकी मक्खियों ने हत्या के मामले को सुलझाने में पुलिस की बहुत मदद की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सोनाली दुबे ने संवाददाताओं को बताया कि संदिग्ध की पहचान धरम ठाकुर के रूप में हुई है, जिसने पैसे को लेकर हुए विवाद में अपने चाचा मनोज ठाकुर उर्फ ​​मन्नू (26) की हत्या कर दी थी।

मक्खियों ने ऐसे दिया पुलिस को सुराग

पीड़ि मनोज ठाकुर उर्फ मन्नू गत 30 अक्टूबर की सुबह काम के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। 31 अक्टूबर को देवरी टपरिया गांव के एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। एएसपी ग्रामीण सोनाली दुबे ने बताया कि आरोपी चरगवां इलाके के एक बाजार में पीड़ित के साथ आखिरी बार देखा गया था।

आरोपी के सीने पर थे चोट के निशान

चरगावां थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने बताया कि हत्या के समय भीड़ में मौजूद आरोपी की आंखें लाल थीं और उसकी छाती पर कुछ निशान दिखाई दे रहे थे। उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ करते समय हमने देखा कि उसके कुछ कपड़ों पर मक्खियां चिपकी हुई थीं, जिससे खून के धब्बे होने का संदेह हुआ। चूंकि उसने गहरे रंग के कपड़े पहने हुए थे, इसलिए खून के धब्बे दिखाई नहीं दिए।"

कपड़ों की फोरेंसिक जांच से स्पष्ट हो गया कातिल का रोल

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मौके पर मौजूद फोरेंसिक टीम से आरोपी के कपड़ों की जांच कराई तो पता चला कि उन पर खून के धब्बे थे। उन्होंने कहा कि आरोपी ने शुरू में खुद को निर्दोष बताया, लेकिन बाद में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। सोनाली दुबे ने बताया कि फोरेंसिक लैब की टीम को शव के पास पड़ी लकड़ी के छोटे टुकड़ों पर खून के कुछ धब्बे भी मिले। आरोपी से पूछताछ के बाद पता चला कि वह अपने चाचा के साथ गया था और इलाके के सीसीटीवी फुटेज से भी इसकी पुष्टि हुई है।

दारू-मुर्गा के पैसे के बंटवारे को लेकर हुआ था चाचा-भतीजे में विवाद

जांच से पता चला है कि आरोपी को आखिरी बार मृतक के साथ चरगावां के एक बाजार में देखा गया था, जहां उन्होंने शराब और चिकन खरीदा था। बाद में उन वस्तुओं पर खर्च किए गए पैसे के बंटवारे को लेकर उनमें विवाद हो गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित पर कील लगी किसी वस्तु से हमला किया और भाग गया। पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें…

‘काश पुरुषों को मासिक धर्म होता’: SC ने MP हाईकोर्ट के फैसले पर क्यों उठाए सवाल

'बच्चे की मौत हो गई है'...सिर्फ इसलिए शिक्षक ने बोला रोंगटे खड़े करने वाला झूठ

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
मोहन यादव का गुजरात मिशन! अहमदाबाद में निवेशकों से मिलेंगे CM, इन सेक्टर्स पर रहेगा फोकस