मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने की पहल, जबलपुर में हो रहा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

Published : Jul 20, 2024, 11:12 AM ISTUpdated : Jul 20, 2024, 11:29 AM IST
Regional Industry Conclave

सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव चल रहा है। इसका मकसद राज्य में निवेश बढ़ाना है। इसे youtube पर लाइव देखा जा सकता है। 

जबलपुर। मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने पहल की है। इसी के तहत 20 जुलाई 2024 को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव चल रहा है। आप इसे youtube पर लाइव देख सकते हैं।

2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मना रही मध्य प्रदेश सरकार

इससे पहले सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए हमारी सरकार ने 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया है। रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव से स्थानीय उद्योगों की समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी। उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- गुजरात मॉडल की तर्ज पर काम करेगा MP ट्रांसपोर्ट, परिवहन मंत्री ने गिनाईं खूबियां

सीएम मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर में होने वाले इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव से जबलपुर और आसपास के जिलों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस क्षेत्र में उद्योग लगाने के बड़े अवसर हैं। सरकार स्थानीय उद्यमियों के साथ बाहर के उद्यमियों को जोड़कर राज्य के सभी हिस्सों में विकास के समान अवसर तय करने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि, रोजगार, व्यापार और पर्यटन आदि क्षेत्र में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार रोजगार के मौके बढ़े, इसके लिए कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- MP सीएम मोहन यादव का ऐलान, शहीद की पत्नी और माता-पिता को मिलेंगे 50-50 लाख रुपए

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert