Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026: इंदौर में समिट का शुभारंभ करेंगे CM मोहन यादव, 50+ कंपनियां होंगी शामिल

Published : Oct 22, 2026, 06:33 PM IST
Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026

सार

MP Semiconductor Summit 2026: मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 का शुभारंभ 23 अक्टूबर को इंदौर में CM मोहन यादव करेंगे। समिट में 50 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर निवेश, AI, तकनीकी नवाचार और मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर नीति-2025 पर चर्चा होगी। जानिए पूरी डिटेल।

MP Semiconductor Summit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 23 अक्टूबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे ‘सेमीकंडक्टर हब के रूप में मध्यप्रदेश का विजन’ प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री समिट में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े निवेशकों एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे। इनमें निवेश, तकनीकी सहयोग और उद्योग के विकास की संभावनाओं पर चर्चा होगी। दो दिवसीय समिट में देश-विदेश की सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रतिनिधि, निवेशक, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद और स्टार्टअप प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Semiconductor Industry: विनिर्माण, चिप डिजाइन और तकनीक पर चर्चा

समिट में सेमीकंडक्टर विनिर्माण, चिप डिजाइन, उन्नत पैकेजिंग एवं टेस्टिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, अनुसंधान, नवाचार और कुशल मानव संसाधन विकास जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। दो दिनों में 8 पैनल चर्चाएं, 5 राउंडटेबल बैठकें और 4 मुख्य व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- India Chem 2026: MP में निवेश का बड़ा प्लान, प्लास्टिक पार्क से ग्लोबल निवेश तक, क्या बदलेगा?

Semiconductor Investment: उद्योग, शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा

पहले दिन मध्यप्रदेश को उन्नत पैकेजिंग एवं टेस्टिंग हब बनाने, फैबलेस इकोसिस्टम विकसित करने तथा सेमीकंडक्टर विनिर्माण और आपूर्ति शृंखला मजबूत करने पर चर्चा होगी। एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, फैबलेस उत्पाद, बौद्धिक संपदा और प्रमुख शिक्षण संस्थानों के निदेशकों एवं कुलपतियों के साथ बैठकें भी होंगी। इनका उद्देश्य उद्योग, शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाना है।

Chip Technology: नवाचार और कौशल विकास पर फोकस

दूसरे दिन चिप प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद निर्माण, डिजाइन सेवाओं, अनुसंधान एवं विकास और प्रतिभा संवर्धन पर चर्चा होगी। फोटोनिक्स, क्वांटम प्रौद्योगिकी और एमएसएमई से जुड़ी बैठकें भी होंगी। मध्यप्रदेश सेमीकॉन स्टार्टअप प्रतियोगिता के अंतिम चरण में चयनित विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Semiconductor Exhibition: 50 से अधिक कंपनियां दिखाएंगी तकनीक

प्रदर्शनी में 50 से अधिक कंपनियां चिप डिजाइन, पैकेजिंग एवं टेस्टिंग, उपकरण, सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और उभरती तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। यह मंच निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों को व्यावसायिक सहयोग के अवसर तलाशने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें- दिवाली पर पटाखों की दुकानों की होगी जांच, सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को किया अलर्ट

Madhya Pradesh Semiconductor Policy 2025: निवेश को मिलेगा प्रोत्साहन

राज्य सरकार ने सेमीकंडक्टर उद्योग में निवेश, औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और तकनीकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर नीति-2025 को मंजूरी दी है। समिट का उद्देश्य निवेश आकर्षित करना, तकनीकी नवाचार बढ़ाना और कुशल मानव संसाधन तैयार करना है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Invest MP: कुमार मंगलम बिरला से मिले CM मोहन यादव, दिया GIS का न्योता
मामी के साथ बेडरूम में था भांजा, फिर मामा ने जो शर्मनाक सीन देखा तो कत्ल ही करना पड़ा