लाडली बहना योजना में बढ़ेगी राशि, 2.5 लाख सरकारी नौकरियों की होगी बौछार

Published : Aug 17, 2025, 07:01 PM IST
Dr. Mohan Yadav

सार

CM Mohan Yadav MP Development: सीएम मोहन यादव ने रतलाम जिले के कुंडाल गांव में 57 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है। एमपी 2028 तक मिल्क कैपिटल बन जाएगा। लाडली बहना योजना में राशि को 5 साल में 1500 से बढ़ाकर 3 हजार कर दी जाएगी।

MP Government Schemes: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा सबसे पहला फर्ज है। आज प्रदेश का हर कोना विकास कार्यों से आगे बढ़ रहा है। हम किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हुए हैं। दुग्ध उत्पादन में तेजी लाकर हम वर्ष 2028 तक मध्यप्रदेश को मिल्क केपिटल बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिर्फ भैंस का नहीं, हमारी सरकार अब गाय का दूध भी खरीदेगी। हम गाय के दूध की खरीदी की कीमत भी ज्यादा देंगे। डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के जरिए हमने तय किया है कि 25 गाय और 42 लाख रुपये तक की गौशाला यूनिट स्थापित करने पर दूध और अन्य उत्पाद तो पशुपालक के होंगे, सरकार पशुपालक को 10 लाख रुपये प्रोत्साहन अनुदान के रूप में देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी गौशालाओं के निर्माण पर सरकार निवेश लागत की 25 प्रतिशत तक की निवेश राशि अनुदान के रुप में माफ करेगी। मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर क्षेत्र के धार्मिक स्थल कोटेश्वर एवं विरुपाक्ष महादेव में विकास कराने की बात कही।

मध्यप्रदेश को फिर से मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कुंडाल गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 246 करोड़ रुपए की लागत वाले अलग-अलग 57 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 158.64 करोड़ के 37 कार्यों का लोकार्पण और 87.27 करोड़ लागत के कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। क्षेत्रीय ग्रामीणों की सुविधा के लिए प्रस्तावित 113 करोड़ रुपये की पेयजल योजना और मोरकुंडवा सिंचाई योजना को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रतलाम और खाचरोद के बीच परीक्षण कराकर 220 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन रोड़ बनाई जाएगी। खरमोर पक्षी अभयारण्य के कारण सैलानावासियों को हो रही परेशानी का समुचित समाधान निकालकर कठिनाई दूर की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा योजना हुई शुरू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम बहुत जल्द 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा योजना' के जरिए प्रदेश में फिर से सार्वजनिक बस परिवहन सेवा प्रारंभ कर रहे हैं। इसकी शुरुआत भी मालवा अंचल से होने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जावरा से उज्जैन तक बेहतरीन ग्रीन कॉरीडोर बनाया जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा लाभ रतलाम जिले को ही मिलने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 'एक तरफ तमाम-एक तरफ रतलाम' यही इस जिलेवासियों की पुरानी पहचान है। यहां के सोने आभूषण, नमकीन और तेल वाली कचौड़ी ने रतलाम को पूरे विश्व में एक अलग पहचान दिलाई है।

पीएम मित्रा पार्क का होने वाला है भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से मध्यप्रदेश अब विकासशील प्रदेश से आत्मनिर्भर और विकसित प्रदेश बनने की ओर बढ़ रहा है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार की सर्वाधिक जरूरत गरीबों, लाचारों और जरूरतमंदों को ही होती है, इसलिए इन सबके जीवन में नया उजाला लाना हमारी जिम्मेदारी है। विकास के लाभ से हम किसी को भी वंचित नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द रतलाम के समीप धार जिले में बदनावर के निकट पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन होने वाला है। इस पार्क से करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

हर एक गांव के खेतों में जाएगा पानी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों के लिए हमारी सरकार बहुत सारी सौगातें लेकर आई है। पार्वती-काली सिंध-चंबल राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना से हम रतलाम जिले के एक-एक गांव और खेत तक पानी पहुचाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को सोलर पॉवर पंप देंगे। इससे किसान अपने खेतों में सिंचाई के लिए खुद बिजली पैदा करेंगे। सोलर पंप के जरिए हम किसानों को बिजली बिल से हमेशा के लिए मुक्ति दिला देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गरीब से गरीब व्यक्ति को भी 5 लाख तक के फ्री इलाज के साथ बड़े शहर में इलाज के लिए ले जाने के लिए हमारी सरकार एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर सेवा मुफ्त में उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि राहवीर योजना के तहत सड़क में घायल पड़े किसी व्यक्ति को निकटतम अस्पताल में पहुंचाने पर हमारी सरकार घायल व्यक्ति का डेढ़ लाख रुपये तक का इलाज कराएगी और घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये ईनाम के रूप में देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मानवता को प्रतिस्थापित करने वाली योजना है। राज्य सरकार सबके कल्याण की चिंता कर रही है।

एमपी में आने वाले 5 साल में होगी रोजगार की बौछार, इन क्षेत्रों में निकलेगी नौकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार अगले 5 साल में 2.5 लाख शासकीय पदों पर भर्ती करेगी। अगले तीन साल में पुलिस विभाग के सभी रिक्त पद भर दिए जायेंगे। रोजगार आधारित उद्योग लगाने पर हम निवेशक को मदद मुहैया कराने के अलावा अपने उद्योग में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योगपतियों को 5 हजार रुपये प्रति व्यक्ति की दर से प्रोत्साहन राशि भी देंगे। यह राशि उस स्थानीय व्यक्ति को दी जाएगी, जिसे रोजगार पर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको पक्का मकान बनाकर देंगे। कोई भी पक्के मकान से वंचित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली दीपावली की भाईदूज से हमारी सरकार सभी लाड़ली बहनों को 1500 रुपये प्रतिमाह राशि देगी। साल-दर-साल इसे बढ़ाते हुए अगले पांच साल में लाड़ली बहनों को दी जाने वाली यह राशि 3000 रुपये प्रतिमाह तक कर दी जाएगी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM Mohan Yadav in Indore: इंदौर Grain-Ex में CM मोहन यादव बोले- 'दाल उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय दोगुनी लक्ष्य'
Pariksha Pe Charcha 2026: शिक्षक की गति से तालमेल पर पीएम मोदी की खास सलाह, छात्रों को दिए सफलता मंत्र