इंदौरी Girl Friend को 'सूत्रों' से पता चला कि बॉयफ्रेंड ने पहली वाली से ब्रेकअप नहीं किया है, फिर जो महाभारत छिड़ी, रिश्तेदार भी कूद पड़े

Published : Mar 29, 2023, 08:29 AM ISTUpdated : Mar 29, 2023, 08:30 AM IST
Mahabharata between boyfriend girlfriend and ex

सार

इंदौर में एक युवक की मौजूदा गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड के बीच हुआ विवाद सुर्खियों में है। इस मारपीट के मामले में पुलिस में FIR तक दर्ज कराई गई है। युवक की मौजूदा गर्लफ्रेंड का आरोप है कि एक्स ने मिलकर उसे और उसकी सहेली को पीट दिया।

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक की मौजूदा गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड के बीच हुआ विवाद सुर्खियों में है। द्वारकापुरी में हुए हुई इस मारपीट के मामले में पुलिस में FIR तक दर्ज कराई गई है। युवक की मौजूदा गर्लफ्रेंड ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बॉयफ्रेंड और उसकी एक्स ने मिलकर उसे और उसकी सहेली को बुरी तरह से पीट दिया। इस मामले में द्वारकापुरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक्स गर्लफ्रेंड, ब्वॉयफ्रेंड सहित 5 रिश्तेदारों के खिलाफ Fir दर्ज की है। (तस्वीर लेफ्ट से-रोहन, अंजलि की रिश्तेदार उर्वशी और एक्स गर्लफ्रेंड अंजलि सेवानी)

1. यह अजीबो-गरीब मामला सांई बाबा नगर का है। इलाके के बंगाली कॉलोनी में रहने वाली अनुष्का जैन ने द्वारकापुरी पुलिस में बॉयफ्रेंड रोहन जोशी, उसकी एक्स गर्लफ्रेंड अंजलि सेवानी के अलावा प्रकाश, उर्वशी पाहुजा और मनन पाहुजा के खिलाफ मारपीट करने और धमकाने के मामले में केस दर्ज कराया है।

2. अनुष्का जैन की शिकायत है कि वह अपनी सहेली प्रेरणा को लेकर सांईबाबा नगर रोहन के घर गई थी। वहां अंजलि सेवानी(एक्स गर्लफ्रेंड) भी मौजूद थी।

3. अनुष्का ने बताया कि उसने रोहन से कहा कि वो अंजलि से रिश्ता खत्म कर ले। उर्वशी ने रोहन से यह भी कहा कि वो उसे धोखा न दे।

4. अनुष्का के अनुसार, रोहन और अंजलि उससे झगड़ा करने लगे। अनर्गल शब्द बोलने लगे। जब उन्हें रोका, तो दोनों ने उसे और उसकी सहेली को पीट दिया।

5. अनुष्का का आरोप है कि अंजलि ने अपने रिश्तेदार उर्वशी, मनन और प्रकाश को भी वहां बुला लिया था। सबने उसे और उसकी सहेली को बुरी तरह से पीटा। बाद में घसीट कर सड़क तक ले गए।

6.अनुष्का का कहना है कि रोहन की बहन का नाम भी अंजलि है। वो समझती थी कि रोहन के यहां उसकी बहन आती होगी, लेकिन बाद में सच सामने आया।

7. अनुष्का ने कहा कि जब उसे पता चला कि रोहन अभी भी अंजलि के संपर्क में है, तो उसने रोहन से इस बारे में बात की। हालांकि तब उसने ऐसा कुछ भी होने से इनकार कर दिया।

8. अनुष्का के अनुसार, रोहन अपने काम के सिलसिले में अकसर बाहर जाता रहता था। लेकिन रविवार(26 मार्च) को जब उसे पता चला कि रोहन इंदौर में है और अंजलि उसके साथ है, तब वो उसके घर पहुंची थी।

9. अनुष्का का आरोप है कि उसने रोहन से पूछा था कि उसके यहां अंजलि है क्या? तब वो मुकर गया था। हालांकि जब उसे महसूस हुआ कि वो झूठ बोल रहा है, तब वो उसके घर पहुंची थी।

10.अनुष्का ने हाल में ग्रेजुएशन कम्प्लीट किया है। अब वो पीएससी की तैयारी कर रही है। रोहन पेटलावद का रहने वाला है। इंदौर में वह वेफर्स और चिप्स की एजेंसी चलाती है।

यह भी पढ़ें

Viral है ये सुसाइड: BSF कॉन्स्टेबल की मौत पर सस्पेंस, बॉयफ्रेंड ने ऐसा क्या कर दिया कि मरना पड़ा, मां ने कही कुछ अलग ही बात

कौन है मोदी की ये 'लाडली बिटिया' जिसे गले लगाकर सोनिया गांधी भी रो पड़ी थीं, BJP की पॉलिटिक्स की नई 'चिंगारी'

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP: पहली बार विधायक से मंत्री प्रतिमा बागरी कौन?, भाई की वजह से खतरे में कुर्सी?
MP : बीच जंगल में चलती बस में कराई महिला की डिलेवरी? यात्रियों के उड़ गए होश