June weather MP: क्या नौतपा के बाद मचेगा बारिश का तांडव? IMD का चौंकाने वाला पूर्वानुमान

Published : May 28, 2025, 08:17 AM IST

मध्य प्रदेश में जून 2025 का मानसून रहस्यमय संकेत दे रहा है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सामान्य से 33% अधिक बारिश का अनुमान, उमस और गर्मी के बीच अचानक मौसम का बदलाव—क्या ये मानसून पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगा? आने वाले दिनों में क्या छुपा है मौसम के पीछे?

PREV
18
जून 2025 में मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि जून में मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। ग्वालियर-चंबल अंचल में 33.3% ज्यादा वर्षा का अनुमान जारी किया गया है। क्या यह मानसून रेकॉर्ड तोड़ेगा?

28
इंदौर और आसपास तेज बारिश से मौसम ने ली करवट

इंदौर, उज्जैन और आसपास के इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों से भारी बादल और तेज हवाओं के बीच हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।

38
नौतपा बना मुसीबत! हीट इंडेक्स पहुंचा 71°C

नौतपा के दौरान ग्वालियर सहित कई शहरों में गर्मी और उमस का डबल अटैक हुआ। तापमान भले ही 40°C रहा, लेकिन उमस ने हीट इंडेक्स को 71°C तक पहुंचा दिया, जिससे लोगों को झुलसती गर्मी महसूस हुई।

48
बंगाल की खाड़ी से बन रही ट्रफ लाइन ने बढ़ाया सस्पेंस

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लेकर छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य भारत तक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जो मानसून के आगमन में बड़ा रोल निभा सकती है।

58
दो दिन तक बारिश नहीं, पर गर्मी और उमस रहेगी कायम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन अंचल में बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन दिन का तापमान 1-2°C और बढ़ सकता है, वहीं उमस से राहत मिलना मुश्किल होगा।

68
ग्वालियर-चंबल में 33% ज्यादा बारिश का अलर्ट जारी

केंद्रीय मौसम विभाग ने साफ कहा है कि ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में जून माह में औसत से 33 प्रतिशत अधिक बारिश की पूरी संभावना है। यह फसलों के लिए भी एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।

78
देश भर में भी सामान्य से अधिक मानसून का अनुमान

केवल मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में इस बार सामान्य से अधिक मानसून होने की उम्मीद है। जलवायु परिवर्तन इसका प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

88
क्या मानसून 2025 तोड़ेगा सभी पुराने रिकॉर्ड?

इस साल का मानसून कई मायनों में रहस्यमय और तेज हो सकता है। ट्रफ लाइन, जलवायु बदलाव और समुद्री सिस्टम के कारण वर्षा का पैटर्न पूरी तरह बदल सकता है।

Read more Photos on

Recommended Stories