Shocking Family Murder: विधवा बहू की ना सुन खौल उठा ससुर का खून...रिटायर्ड फौजी ने कर दिया शूट

Published : Jun 13, 2025, 10:51 AM IST
 widow daughter Murder Case

सार

Morena Murder Case: मुरैना में एक सनसनीखेज वारदात! रिटायर्ड फौजी ससुर ने विधवा बहू पर रिश्ते का दबाव बनाया, इनकार पर दो गोलियां दाग दीं। तीन बच्चों की मां प्रियंका की मौत से हड़कंप, हत्या की वजह और छुपा हथियार अब बना पुलिस की मिस्ट्री!

Widow Daughter-in-law Shot: मध्य प्रदेश के मुरैना शहर अंतर्गत सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड फौजी ससुर ने अपनी विधवा बहू को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि वह भतीजे से शादी के लिए तैयार नहीं थी। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

3 बच्चों की मां थी बहू, ससुर कर रहा था रिश्ते का दबाव

मृतक महिला प्रियंका (27) के पति अजय गुर्जर ने एक साल पहले आत्महत्या कर ली थी। प्रियंका के सात साल की बेटी और पांच व तीन साल के दो बेटे हैं। पति की मौत के बाद वह मायके मैथाना गांव में रहने लगी थी। कुछ दिन पहले वह ससुराल लौटी थी, जहां ससुर ज्ञान सिंह गुर्जर (रिटायर्ड फौजी) उस पर अपने बड़े भाई के बेटे ध्रुव (24) से शादी का दबाव बना रहा था। प्रियंका बच्चों के कारण यह रिश्ता स्वीकार नहीं कर रही थी।

देर रात दो गोलियां दागी, मौके पर ही मौत

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की देर रात सिकरौदा नहर के पास आरोपी ने लाइसेंसी बंदूक से प्रियंका पर दो गोलियां चला दीं। घटना के बाद वह फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

मना करने पर भड़का ससुर, लिया खौफनाक कदम

टीआई दर्शन शुक्ला ने बताया कि आरोपी ज्ञान सिंह पहले भी कई बार बहू पर शादी का दबाव बना चुका था। ससुराल लौटने के बाद भी उसने बहू से वही बात दोहराई, लेकिन प्रियंका के मना करते ही उसने गुस्से में आकर उसे गोली मार दी।

हथियार की तलाश जारी, झाड़ियों में फेंकने का दावा

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हत्या के बाद उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक झाड़ियों में फेंक दी। हालांकि पुलिस को अब तक हथियार नहीं मिला है और खोजबीन जारी है। मामले में पुलिस हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

तीन मासूम बच्चों की मां बनी हत्या का शिकार

प्रियंका की मौत ने उसके तीन छोटे बच्चों को अनाथ कर दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस कार्रवाई तेज, पूरे मामले की जांच जारी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही जांच के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों और ध्रुव के बयान भी लिए जाएंगे ताकि हत्या की मंशा और पूरी साजिश की तह तक पहुंचा जा सके।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert