MP Election 2023: 17 नवंबर को मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर महामुकाबला, सरकार बनाएंगे 5 करोड़ वोटर

मध्यप्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आईये जानते हैं भाजपा और कांग्रेस ने क्या क्या बड़ी घोषणाएं की है।

subodh kumar | Published : Nov 16, 2023 9:09 AM IST / Updated: Nov 16 2023, 06:54 PM IST

भोपाल.  मध्यप्रदेश में 17 नवंबर शुक्रवार को 230 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग सुबह से ही मतदान करने पहुंचने लगेंगे। जिसके चलते प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, बैंक और अन्य शासकीय विभागों में भी छुट्टी रहेगी। मध्यप्रदेश के अपनी सरकार बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कई बड़ी बड़ी घोषणाएं की है।

मध्यप्रदेश में जहां भाजपा लाड़ली बहना योजना के माध्यम से अधिक से अधिक वोट बटोरने में जुटी है। वहीं कांग्रेस ने महिलाओं को आर्थिक सहायता की घोषणा के साथ ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा की हैं। इसी के साथ दोनों ही दल गैस सिलेंडर भी 500 रुपए तक देने की घोषणा कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटें

मध्यप्रदेश में कई हाईप्रोफाइल सीटें हैं। जहां से मंत्री और भाजपा कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव लड़ रहे हैं। इन सीटों पर मतदान से लेकर रिजल्ट तक हर किसी की नजर रहेगी।

बुधनी विधानसभा सीट

प्रत्याशी का नाम: शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री

पार्टी का नाम : भाजपा

दतिया विधानसभा सीट

प्रत्याशी का नाम : डॉ नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री

पार्टी का नाम : भाजपा

इंदौर 1 विधानसभा सीट

प्रत्याशी का नाम: कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव

पार्टी का नाम : भाजपा

सुरखी विधानसभा सीट

प्रत्याशी का नाम : गोविंद सिंह राजपूत, कैबिनेट मंत्री

पार्टी का नाम : भाजपा

हरदा विधानसभा सीट

प्रत्याशी का नाम : कमल पटेल, कृषि मंत्री

पार्टी का नाम : भाजपा

लहार विधानसभा सीट

प्रत्याशी का नाम: डॉ गोविंद सिंह, नेता प्रतिपक्ष

पार्टी का नाम: कांग्रेस

नरेला विधानसभा सीट

प्रत्याशी का नाम : विश्वास सारंग, चिकित्सा शिक्षा मंत्री

पार्टी का नाम : भाजपा

छिंदवाड़ा विधानसभा सीट

प्रत्याशी का नाम: कमलनाथ, पूर्व सीएम

पार्टी का नाम: कांग्रेस

राघौगढ़ विधानसभा सीट

प्रत्याशी का नाम : जयवर्धन सिंह , दिग्विजय सिंह के बेटे

पार्टी का नाम: कांग्रेस

दिमनी विधानसभा सीट

प्रत्याशी का नाम: नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री

पार्टी का नाम : भाजपा

नरसिंहपुर विधानसभा सीट

प्रत्याशी का नाम: प्रहलाद सिंह पटेल, लोकसभा सांसद

पार्टी का नाम : भाजपा

निवास विधानसभा सीट

प्रत्याशी का नाम : फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्य मंत्री

पार्टी का नाम : भाजपा

 

सतना विधानसभा सीट

प्रत्याशी का नाम : गणेश सिंह, सांसद

पार्टी का नाम : भाजपा

सीधी विधानसभा सीट

प्रत्याशी का नाम:  रीति पाठक, सांसद

पार्टी का नाम :  भाजपा

जबलपुर पश्चिम विधानसभा सीट

प्रत्याशी का नाम : राकेश सिंह, सांसद

पार्टी का नाम :  भाजपा

गाडरवारा विधानसभा सीट

प्रत्याशी का नाम: उदय प्रताप सिंह, सांसद

पार्टी का नाम : भाजपा

 

 

मतदान से जुड़ी खास बातें…..

.मतदान की तारीख 17 नवंबर।

.मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे।

.एमपी में कुल 230 सीटों पर मतदान।

.कुल मतदान केंद्र 2049 है।

.प्रदेश में कुल 2533 उम्मीद्वार मैदान में उतरे।

.प्रदेश में कुल मतदाता की संख्या 5,60,60,925 है।

.पुरुष मतदाता की संख्या 2,88,25,607 है।

.महिला मतदाता की संख्या 2,72,33,945 है।

.तीसरे लिंग के मतदाता 1,373 ​हैं।

 

शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ सेवाएं चुनावी मुद्दे

वैस तो एमपी में शुरू से ही शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ सेवाएं चुनावी मुद्दे रहे हैं। लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को आर्थिक सहायता की मुद्दा सबसे अहम रहा। भाजपा ने जहां लाड़ली बहना को हर माह सहायता देना शुरू कर दिया। वहीं कांग्रेस भी अपनी सरकार बनने पर महिलाओं की हर माह आर्थिक सहायता करने की घोषणा कर चुकी है। आईये जानते हैं भाजपा और कांग्रेस की अहम घोषणाएं।

 

भाजपा की घोषणा.

 

 

यह भी पढ़ें :  MP Election 2023 : मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर कल मतदान, वोटिंग से पहले जानिये खास बातें

 

ये है कांग्रेस की मुख्य घोषणाएं

 

 

 

यह भी पढ़ें : 17 नवंबर को बंद रहेंगे MP के स्कूल, कॉलेज और बैंक, शराब दुकानें भी नहीं खुलेंगी

 

Read more Articles on
Share this article
click me!