MP कैबिनेट की मीटिंग से पहले इंदौर में ट्रैफिक अलर्ट! इन रूट्स पर बिल्कुल न जाएं

Published : May 19, 2025, 12:13 PM IST

20 मई को इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक होगी। सुरक्षा के चलते पूरे क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। जानें प्रतिबंधित मार्ग और वैकल्पिक रूट्स।

PREV
17
ऐतिहासिक फैसले की ऐतिहासिक जगह!

20 मई को मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक पहली बार इंदौर के राजवाड़ा में होगी। सुबह 7 बजे से मंत्रियों की मौजूदगी में अहम फैसले लिए जाएंगे। सुरक्षा के लिए पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

27
राजवाड़ा बना नो व्हीकल जोन

कैबिनेट मीटिंग को देखते हुए पूरा राजवाड़ा क्षेत्र ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। सुबह से लेकर बैठक के समापन तक किसी भी वाहन की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

37
इन रास्तों पर न जाएं गलती से भी

राजवाड़ा की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया गया है। मृगनयनी, यशवंत रोड, इमामबाड़ा, सुभाष चौक, महालक्ष्मी मंदिर रोड जैसे रास्तों पर सख्त रोक लगाई गई है।

47
पुलिस ने संभाली कमान

यातायात पुलिस और सिविल फोर्स की भारी तैनाती की गई है। पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग, CCTV, और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की गई है ताकि मीटिंग के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो।

57
इन वैकल्पिक मार्गों से करें आवागमन

आम नागरिकों की सुविधा के लिए जवाहर मार्ग, विजय नगर सुपर कॉरिडोर, मच्छी बाजार, रामबाग, बड़वाली चौकी जैसे वैकल्पिक रूट्स सुझाए गए हैं। भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

67
बस सेवा भी रहेगी प्रभावित

सभी प्रकार की लोकल और बाहरी बसें संजय सेतु और जवाहर मार्ग की ओर से पूर्णतः बंद रहेंगी। यात्रियों से अपील की गई है कि 20 मई को सार्वजनिक परिवहन का सीमित उपयोग करें।

77
ऐतिहासिक फैसलों की उम्मीद

राजवाड़ा में पहली बार हो रही कैबिनेट बैठक में पर्यटन, शहरी विकास और रोजगार से जुड़े अहम फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन से लेकर आम जनता तक की निगाहें इस ऐतिहासिक बैठक पर टिकी हैं।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories