कांग्रेस पर अंबेडकर के साथ अन्याय का आरोप, क्या है पूरा मामला?

Published : Jan 27, 2025, 09:09 PM IST
Mohan-Yadav-accused-Congress-of-doing-injustice-to-Baba-Saheb-Dr-Ambedkar

सार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर बाबा साहेब अंबेडकर के साथ अन्याय का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कभी भी अंबेडकर जयंती या पुण्यतिथि पर नहीं आते। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बार फिर कांग्रेस पर बाबा साहब डॉ अंबेडकर के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं जवाबदारी के साथ कहना चाहूंगा कि अंबेडकर जयंती या उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कभी नहीं आए। बाबासाहेब अंबेडकर के साथ जीवन भर अन्याय करने वाली अगर कोई पार्टी रही है तो वह एक मात्र पार्टी कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एक बार नहीं दो-दो बार डॉ अंबेडकर को चुनाव हराने में जान लगा दी। इतना ही जिसने डॉ अंबेडकर को चुनाव हराया उन्हें कांग्रेस ने पद्म विभूषण देने का काम किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान दिया लेकिन उन्हें भारत रत्न देने की बजाय गांधी परिवार के लोग खुद को ही भारत रत्न देते रहे। जब वीपी सिंह की सरकार बनी तब भाजपा के कहने पर डॉ अंबेडकर को भारत रत्न दिया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भारत में समता मूलक समाज बनाना चाहते थे उनके सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं जिन्होंने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया।

कांग्रेस की महू रैली पर निशाना

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कांग्रेस की महू में आयोजित सभा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज यह संविधान बचाने की बात कर रहे हैं। लेकिन संविधान का जितना दुरुपयोग इनकी चारों पीढ़ी ने किया उतना किसी ने नहीं किया। इन्होंने आपातकाल लगाया। इन्होंने कोर्ट के फैसले को बदलकर रख दिया। जिस वजह से मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक का जुल्म सहना पड़ा।

माफी यात्रा निकाले कांग्रेस – डॉ यादव

उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ आप बाबा साहब अंबेडकर की धरती पर आए, आप घोषणा करो, "हम माफी मांगो अभियान चलाएंगे।"कांग्रेस ने इतिहास में जो जो गलतियां की है उन सारी गलतियों के लिए पूरे देश में कान पकड़कर पूरे देश में माफी यात्रा निकालेंगे तो शायद एक बार जनता प्रसन्न हो जाए।

असली गांधी के वंशजों को भुलाया

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि महात्मा गांधी जिन्होंने आजादी दिलाई आज उनके वंशजों को कांग्रेस याद नहीं करती। उन्हें महत्व नहीं देती। उनके परिवार का कोई सदस्य लोकसभा-विधानसभा में नहीं है। क्योंकि नकली गांधी परिवार ने असली गांधा परिवार की पहचान मिटा दी। प्रियंका गांधी ससुराल जाने के बाद वाड्रा हो गईं लेकिन गांधी सरनेम नहीं छोड़ा।

सनातन विरोधी है कांग्रेस – डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हमारे विरोधियों को सनातन धर्म से पता नहीं कौन सी दुश्मनी है..ये बोलते हैं कि भाजपा वाले भगवान का नाम लेते हैं। मैंने कहा कि "तुम तो शैतान का नाम लेते हो, लेते रहो; हम तो 100 बार भगवान के नाम लेंगे, हमें कोई रोक नहीं सकता।" इन्होंने देवी-देवताओं, सनातन संस्कृति के नाम पर और भगवान राम के जन्म स्थान पर अड़ंगा लगाएं और अभी भगवान श्री कृष्ण के मामले में मौन साधा हुआ है लेकिन वोट मांगने आएंगे।

सीएम ने सफाई मित्रों को अपने हाथों से पहनाए जूते

संबोधन के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सफाईमित्रों का सम्मान करते हुए उन्हें अपने हाथों से जूते पहनाएं। साथ ही उन्हें पीपीई किट भी वितरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर में जनकल्याण अभियान के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मकर संक्रांति पर लगा खुशियों को ऐसा ग्रहण, भोपाल में एक साथ 5 लोगों की मौत
Bhopal Weather Today: भोपाल में 15 जनवरी को मौसम कैसा होगा? जानें आज के दिन-रात का हाल