Constitution Day 2026: संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश का बड़ा योगदान, CM मोहन यादव ने बताई ये खास बातें

Published : Nov 26, 2026, 06:05 PM IST
Mohan Yadav, Constitution Day 2026

सार

MP Constitution Day: मध्यप्रदेश संविधान दिवस उत्सव 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संविधान निर्माण में प्रदेश के योगदान को याद किया। जानिए सेठ गोविंद दास, हरि विष्णु कामत और डॉ. हरिसिंह गौर की भूमिका, विधानसभा में हुए विशेष आयोजन और UCC पर मुख्यमंत्री का बयान।

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संविधान दिवस उत्सव 2026 हमारी गौरवशाली विरासत और लोकतांत्रिक परंपराओं का प्रतीक है। समानता और बंधुत्व भारतीय संविधान की मूल भावना हैं। संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री विधानसभा परिसर में आयोजित संविधान दिवस उत्सव को संबोधित कर रहे थे।

Constitution Day 2026: संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश का योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का नाम इंडिया के स्थान पर भारत रखने की वकालत करने में मध्यप्रदेश के प्रतिनिधियों सेठ गोविंद दास और हरि विष्णु कामत की अहम भूमिका रही। मौलिक अधिकारों की रक्षा और देश में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना की मांग को लेकर भी मध्यप्रदेश के नेताओं ने महत्वपूर्ण विचार रखे। डॉ. हरिसिंह गौर ने 1921 में देश में सर्वोच्च न्यायालय स्थापित करने की आवश्यकता बताई थी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल और भगवंत राव मंडलोई ने राज्यों और केंद्र के बीच करों के बंटवारे का विषय उठाया था। इसी तरह संविधान के पहले पृष्ठ पर अशोक स्तंभ का चित्र बनाने वाले कलाकार दीनानाथ भार्गव का संबंध भी मध्यप्रदेश से रहा है। मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (UCC) का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा इसे पारित कर चुकी है।

ये भी पढ़ें- MP Rural Development: मध्यप्रदेश में ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार, CM मोहन यादव-शिवराज सिंह चौहान की बैठक में बनी अहम रणनीति

संविधान दिवस पर विधानसभा में विशेष आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका 'विधायिनी' के संविधान दिवस विशेषांक का विमोचन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा के यूट्यूब चैनल का शुभारंभ किया गया। साथ ही संविधान सभा में मध्यप्रदेश के वृहत्तर प्रतिनिधित्व पर आधारित प्रदर्शनी और संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों की गैलरी का उद्घाटन हुआ।

आपातकाल और अभिव्यक्ति की आजादी पर मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री ने आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर पाबंदियां लगाई गई थीं। उन्होंने संविधान संशोधनों और न्यायपालिका की शक्तियों को सीमित करने के प्रयासों का भी जिक्र किया।

ये भी पढ़ें- निर्माण उपकरण उद्योग को मोदी कैबिनेट ने दी 11,000 करोड़ की सौगात, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा कदम

संविधान के अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन जरूरी

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संविधान हर काल में प्रासंगिक रहेगा। नागरिकों को अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों, किसानों, महिलाओं और जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, विश्वविद्यालयों के कुलगुरु और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन को बड़ी सौगात, शंकराचार्यों के स्थायी आवास बनाने की तैयारी
MP Rural Development: मध्यप्रदेश में ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार, CM मोहन यादव-शिवराज सिंह चौहान की बैठक में बनी अहम रणनीति