दमोह में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस से सावधान रहना, देश की अर्थव्यवस्था टॉप 3 में लाकर रहूंगा

पीएम मोदी चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए बुधवार को मध्यप्रदेश के दमोह पहुंचे। यहां उन्होंने कहा मोदी की गारंटी है देश की अर्थव्यवस्था को टॉप 3 में लाकर रहूंगा।

subodh kumar | Published : Nov 8, 2023 7:54 AM IST / Updated: Nov 08 2023, 01:27 PM IST

दमोह. पीएम मोदी ने सभा को संबो​धित कर कहा दमोह में एक तरफ जैन तीर्थ कुंडलपुर और जागेश्वर धाम है। वही दूसरी तरफ ये आलाउदल की शोर्य भूमि भी है। इस पावन धरा पर आप सभी मेरे परिजनों का दर्शन प्राप्त करना सबसे बड़ी खुशी की बात है। आपका इतनी बड़ी संख्या में आना आपका स्नेह बरसाना, आशीर्वाद देना 3 दिसंबर के नतीजों का ऐलान कर रहा है।

आपको गर्व हो रहा है कि पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रहा है। भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा है। जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा। भारत में हुए जी20 सम्मेलन की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। खेल के मैदान में आज नए नए रिकार्ड बनाए जा रहे हैं। भारत की गाथा बुंदेले हर बोलो हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक भारत का गौरव गान हो रहा है। अब एक गाथा हम दुनिया को सुना रहे हैं। भारत का यह गौरव गान संभव नहीं हो पाता, अगर एमपी का ये आशीवार्द मुझ पर नहीं होता। एमपी के मन में मोदी है। और मोदी के मन में एमपी है।

Latest Videos

मेरे परिवारजनों एमपी के मन में मोदी है। मोदी कुछ नहीं है सिर्फ और सिर्फ आपका सेवक है। आपका जीवन बेहतर हो, आपके जीवन से मुश्किलें कम हो यही मेरी प्राथमिकता है। देश को आजाद हुए कितने बरस हो गए। लेकिन कांग्रेस अभी तक देश से गरीब दूर नहीं कर पाई। कांगेस के राज में गरीब और गरीब होते गए, अमीर और अमीर होते गए।

भाजपा के कार्यकाल में पूरी दुनिया भारत में हो रहे विकास की चर्चा कर रही है। 2014 में जब हम सरकार में आए, हमारा सेवाकाल शुरू हुआ। तब हमारा देश दुनिया की अर्थव्यवस्था में 10 वें नंबर था। फिर हम 9 से 8, 7 नंबर होते हुए हम 5 नंबर की अर्थव्यवस्था बने। इसी के साथ हमने उस देश को भी पीछे छोड़ दिया, जिसने हम पर 200 साल तक राज किया था। सेवाभाव से समर्पण भाव से काम करते हैं इसलिए 10 वें नंबर से 5 वें नंबर पर पहुंच जाते हैं।

मोदी की गांरटी है लिख लीजिये जब तीसरी बार मेरा कार्यकाल शुरू होगा। दुनिया की अर्थव्यवस्था को दुनिया की टॉप 3 में लाकर रहूंगा। हमारी गारंटी खजाने लूटाने की नहीं होती है। हमारी गांरटी देश की आन बान शान के साथ देश को आगे ले जाने की होती है। साथियों जब किसी देश का आर्थिक समार्थ्य बढ़ता है तो वहां के नागरिकों की ताकत बढ़ती है।

आज का समय कांग्रेस से सबसे ज्यादा सावधान रहने का है। जो गरीबों के हक का पैसा छीन लेती है।कांग्रेस वो पार्टी है जो घोटाले करती है। कांग्रेस के लिए देश और राज्य का विकास जरूरी नहीं है। कांग्रेस के लिए सिर्फ अपना स्वार्थ ही जरूरी है। कांग्रेस को लोगों ने 10 साल तक उन्हें मौका दिया था। लेकिन आपको पता नहीं चला कि क्या काम हो रहा है। क्योंकि उनके प्रधानमंत्री रिमोर्ट से चलते थे। अब कांग्रेस के अध्यक्ष भी रिमोर्ट से चल रहे हैं। उन्होंने कल पांडवों को याद किया था। जब​ रिमोर्ट चलता है तब वे सनातन को गालियां देते हैं। लेकिन जब रिमोर्ट बंद होता है तो पांडवों की बात करते हैं।

यह भी पढ़ें :  रेलवे ट्रेक पर शरारती यूट्यूबर ने फोड़े पटाखे, खुले आम दे रहा बड़े हादसे को ​निमंत्रण

 

कांग्रेस ने गरीबों का पैसा लूटने के लिए खास मशीन बनाई थी। वो मशीन ऐसी थी जिसमें सरकार अगर 100 रुपए भेजती थी तो 85 रुपए कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में पहुंचते ​थे। 15 रुपए गरीब तक पहुंचते थे। हमने कांग्रेस की मशीन को बंद करके, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर उनकी काली कमाई को खत्म किया। आज कांग्रेस भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने के लिए दिन में 100 बार गालियां देती हैं। ये लोग आज जमानत पर जिदंगी गुजार रहे हैं। ये लोग चाहे मुझे कितनी भी गालियां दें। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं रूकेगी।

 

यह भी पढ़ें :  सीएम नीतीश के बयान पर मचा बवाल, पीएम मोदी की फोटो शेयर कर लालू की बेटी ने लिखी ऐसी बात

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2024 में भाग लिया
रुलाने वाला दृश्यः 56 साल बाद घर आई जवान की डेडबॉडी, इंतजार में माता-पिता, पत्नी-बेटा की मौत
ईरान इजराइल के बीच अगर छिड़ी जंग तो क्या पड़ेगा भारत पर असर? Israel-Iran Conflict
मुजफ्फरपुर में पानी के बीच एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर क्रैश, देखें हादसे के बाद का पहला वीडियो
Congress LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के चरखी दादरी में जनता को संबोधित किया