MP Foundation Day 2026: CM मोहन यादव 102 छात्रों को देंगे ₹1 लाख की श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति, यहां देखें लिस्ट

Published : Oct 25, 2026, 10:50 PM IST
krishna medhavi chhatravriti yojana

सार

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के तहत ₹1-1 लाख मिलेंगे। जानें विजेताओं के नाम, जिलेवार सूची और चयन प्रक्रिया।

भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के 102 मेधावी छात्र-छात्राओं को भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे। इस योजना के तहत हर चयनित विद्यार्थी को एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हजारों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। मेरिट सूची तैयार करने के बाद लॉटरी के जरिए अंतिम 102 विजेताओं का चयन किया गया है।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेगी ₹1 लाख की छात्रवृत्ति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना शुरू करने का उद्देश्य भावी पीढ़ी को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन, व्यक्तित्व, भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति, शिक्षा और जीवन-मूल्यों से जोड़ना है। इस पहल के जरिए विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने छात्रवृत्ति के लिए चुने गए सभी 102 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और ज्ञान के प्रति समर्पण विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। डॉ. यादव ने उम्मीद जताई कि सभी विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे और अपने कार्यों से मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना: स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी शामिल

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों का चयन दो वर्गों में किया गया है। इनमें विद्यालय वर्ग और महाविद्यालय/विश्वविद्यालय वर्ग शामिल हैं। दोनों वर्गों के लिए आयोजित प्रतियोगिता के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार मेरिट सूची तैयार की गई और फिर लॉटरी के माध्यम से विजेताओं का चयन हुआ। श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के माध्यम से आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को एक लाख रुपये की राशि के साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में 63,736 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार और श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीराम तिवारी ने प्रतियोगिता से जुड़े आंकड़ों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ऑनलाइन प्रतियोगिता 11 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी।

इस दौरान कुल 63,736 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया। इनमें से 58,099 प्रतिभागियों ने प्रश्नपत्र हल किया। प्रतियोगिता की वेबसाइट पर इस अवधि में 7 लाख 94 हजार 700 से अधिक विजिट दर्ज किए गए। इससे प्रतियोगिता के प्रति विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी का पता चलता है।

मेरिट लिस्ट में 5,514 प्रतिभागी, लॉटरी से चुने गए 102 विजेता

श्रीराम तिवारी के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2026 को दोनों वर्गों के उन प्रतिभागियों की मेरिट सूची तैयार की गई, जिन्होंने निर्धारित नियमों के अनुसार सर्वाधिक अंक हासिल किए और कम से कम समय में प्रश्नपत्र हल किया। इस प्रक्रिया के बाद कुल 5,514 प्रतिभागियों को मेरिट सूची में शामिल किया गया। इसके बाद मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों में से लॉटरी के माध्यम से 102 छात्र-छात्राओं का अंतिम चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों के नाम श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। विजेताओं की सूची देखने के लिए श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति 2026: जिलेवार विजेताओं की पूरी सूची

प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से विद्यार्थियों का चयन किया गया है। उपलब्ध जिलेवार सूची के अनुसार खंडवा से सबसे ज्यादा छह विद्यार्थी विजेता बने हैं। अशोकनगर, बड़वानी, नर्मदापुरम, सिवनी, सिंगरौली और उमरिया से चार-चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है। वहीं, बुरहानपुर, छतरपुर, गुना, झाबुआ, कटनी, मऊगंज, सागर, सतना, श्योपुर और उज्जैन से तीन-तीन विद्यार्थियों को चुना गया है। अन्य जिलों से भी विद्यार्थियों ने इस छात्रवृत्ति के लिए जगह बनाई है।

नीचे उपलब्ध जिलेवार विवरण में चयनित विद्यार्थियों के नाम और उनके विद्यालय या महाविद्यालय का उल्लेख किया गया है।

1. खंडवा जिले के 6 विद्यार्थी बने विजेता

  • कुलदीप सिंह मौर्य- आईटीआई (विद्यालय वर्ग)
  • अनिरुद्र सरमंडल- सांदीपनि विद्यालय, मूंदी (विद्यालय वर्ग)
  • कशिश बिरले- शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरगोन (महाविद्यालय वर्ग)
  • लकी नागदे- जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बोरावां, खरगोन (महाविद्यालय वर्ग)
  • अनीता डाक्से- शासकीय कॉलेज, सनावद (महाविद्यालय वर्ग)
  • आंचल देवड़ा- विष्णु राजोरिया आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज, खिरकिया (महाविद्यालय वर्ग)

2. अशोकनगर जिले के 4 विद्यार्थी

  • माहिका सेन- शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, अशोकनगर (विद्यालय वर्ग)
  • लोकेश लोधी- शासकीय मॉडल स्कूल, चंदेरी (विद्यालय वर्ग)
  • एपी शर्मा- हिंदूपत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, राघोगढ़ (महाविद्यालय वर्ग)
  • समीक्षा पांडे- शासकीय होलकर साइंस कॉलेज, इंदौर (महाविद्यालय वर्ग)

3. बड़वानी जिले के 4 विद्यार्थी

  • रेयान खान- पॉलिटेक्निक कॉलेज (विद्यालय वर्ग)
  • राज वर्मा- उत्कृष्ट विद्यालय, बड़वानी (विद्यालय वर्ग)
  • गौरव बागुल- आईईएस आईपीएस एकेडमी (महाविद्यालय वर्ग)
  • शिवानी पटेल- शहीद भीमा नायक कॉलेज, बड़वानी (महाविद्यालय वर्ग)

4. नर्मदापुरम जिले के 4 विद्यार्थी

  • अल्फी शाह- विवेकानंद स्कूल (विद्यालय वर्ग)
  • नितिन पाल- एपीएस (विद्यालय वर्ग)
  • अक्षा शाह- सेंट पैट्रिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोहागपुर (विद्यालय वर्ग)
  • खुशबू मालवीय- शासकीय नर्मदा कॉलेज, नर्मदापुरम (महाविद्यालय वर्ग)

5. सिवनी जिले के 4 विद्यार्थी

  • नयंश डहरवाल- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खवासा (विद्यालय वर्ग)
  • नगमा बी- नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय, सिवनी (महाविद्यालय वर्ग)
  • गौसिया नफीस- नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज, सिवनी (महाविद्यालय वर्ग)
  • यशपाल सोनूसर- गारमेंट आईटीआई, कुरई (महाविद्यालय वर्ग)

6. सिंगरौली जिले के 4 विद्यार्थी

  • अजय कुमार सिंह- शासकीय आईटीआई, सरई (विद्यालय वर्ग)
  • अरविंद कुमार पाल- शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय, बैढ़न (विद्यालय वर्ग)
  • अभिषेक तिवारी- एनआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (विद्यालय वर्ग)
  • सूरज कुमार साहू- स्कूल ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर, पीपुल्स यूनिवर्सिटी (महाविद्यालय वर्ग)

7. उमरिया जिले के 4 विद्यार्थी

  • कुलदीप तुरकर- शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, उमरिया (विद्यालय वर्ग)
  • वरुण विश्वकर्मा- शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरबसपुर, पाली (विद्यालय वर्ग)
  • सानिया बी- इंदिरा गांधी गर्ल्स कॉलेज (विद्यालय वर्ग)
  • रिजवान खान- रणविजय प्रताप सिंह शासकीय कॉलेज, उमरिया (महाविद्यालय वर्ग)

8. बुरहानपुर जिले के 3 विद्यार्थी

  • गोपाल चौहान- शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, खकनार (विद्यालय वर्ग)
  • अथर्व वर्मा- स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, इंदौर (महाविद्यालय वर्ग)
  • उर्मिला अहिरवार- शासकीय कॉलेज, उदयपुरा (महाविद्यालय वर्ग)

9. छतरपुर जिले के 3 विद्यार्थी

  • देव तिवारी- शासकीय सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (विद्यालय वर्ग)
  • करन कुमार अहिरवार- ज्ञानोदय विद्यालय (विद्यालय वर्ग)
  • मावेंद्र सिंह बुंदेला- नौगांव इंजीनियरिंग कॉलेज (महाविद्यालय वर्ग)

10. गुना जिले के 3 विद्यार्थी

  • जानकी लोधा- नेशनल कॉन्वेंट हाई स्कूल, सांडा कॉलोनी, राघोगढ़ (विद्यालय वर्ग)
  • पूर्ति गदरी- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आवन (विद्यालय वर्ग)
  • नितेश जाटव- शासकीय महाविद्यालय, कुंभराज (महाविद्यालय वर्ग)

11. झाबुआ जिले के 3 विद्यार्थी

  • अजय नायक- सांदीपनि विद्यालय, पेटलावद (विद्यालय वर्ग)
  • लोकेश मैड़ा- शासकीय एच.एस.एस., रायपुरिया (विद्यालय वर्ग)
  • प्राची भूरिया- शासकीय होलकर कॉलेज, इंदौर (महाविद्यालय वर्ग)

12. कटनी जिले के 3 विद्यार्थी

  • श्यामू सिंह- शासकीय आईटीआई, पाली, उमरिया (विद्यालय वर्ग)
  • रीना पटेल- शासकीय कॉलेज, ढीमरखेड़ा (महाविद्यालय वर्ग)
  • दिव्या बेन- शासकीय कन्या कॉलेज, कटनी (महाविद्यालय वर्ग)

13. मऊगंज जिले के 3 विद्यार्थी

  • प्रिंस सागर साकेत- सीएम राइज स्कूल, मऊगंज (विद्यालय वर्ग)
  • शिवम मिश्रा- श्रीयुत कॉलेज, गंगेव, रीवा (महाविद्यालय वर्ग)
  • विनय राजक- एसकेएन कॉलेज, मऊगंज (महाविद्यालय वर्ग)

14. सागर जिले के 3 विद्यार्थी

  • महादेव सूर्यवंशी- शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रहली, सागर (विद्यालय वर्ग)
  • विशाल अहिरवार- शासकीय नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सनौधा, सागर (विद्यालय वर्ग)
  • सलोनी अहिरवार- शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय, सागर (महाविद्यालय वर्ग)

15. सतना जिले के 3 विद्यार्थी

  • प्रबल गौतम- शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सतना (विद्यालय वर्ग)
  • सुब्बू निंगवाल- एस.एन. पीजी कॉलेज, खंडवा (महाविद्यालय वर्ग)
  • अभिषेक पांडे- एकेएस यूनिवर्सिटी, सतना (महाविद्यालय वर्ग)

16. श्योपुर जिले के 3 विद्यार्थी

  • समीर चौरसिया- शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, श्योपुर (विद्यालय वर्ग)
  • श्याम सारस्वत- किड्डीज कॉर्नर स्कूल (विद्यालय वर्ग)
  • अभिमान गुर्जर- शासकीय हाई स्कूल, रायपुरा (विद्यालय वर्ग)

17. उज्जैन जिले के 3 विद्यार्थी

  • लखन सिंह सिसोदिया- पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय माधव महाविद्यालय, उज्जैन (महाविद्यालय वर्ग)
  • आवेश राठौर- श्री गुरु सांदीपनि, उज्जैन (महाविद्यालय वर्ग)
  • पुलकित मारमट- मेडिकल कॉलेज (महाविद्यालय वर्ग)

18. बैतूल जिले के 2 विद्यार्थी

  • कमलेश सलामे- शासकीय आईटीआई, बैतूल (विद्यालय वर्ग)
  • प्राची यादव - शासकीय जे.एच. कॉलेज, बैतूल (महाविद्यालय वर्ग)

19. भोपाल जिले के 2 विद्यार्थी

  • अक्षरा गोस्वामी- शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज (विद्यालय वर्ग)
  • प्रीतम मांडलेकर- सरदार वल्लभभाई पॉलिटेक्निक (विद्यालय वर्ग)

20. दमोह जिले के 2 विद्यार्थी

  • लकी कुर्मी- जेएनवी, हटा, दमोह (विद्यालय वर्ग)
  • शीतल कुर्मी- कमला नेहरू शासकीय कन्या कॉलेज, दमोह (महाविद्यालय वर्ग)

21. देवास जिले के 2 विद्यार्थी

  • अनुष्का प्रजापत- शिवम ब्रेनी बेयर स्कूल, टोंक खुर्द, देवास (विद्यालय वर्ग)
  • अंजलि बगवान- शासकीय कृष्णजीराव पवार पीजी कॉलेज, देवास (महाविद्यालय वर्ग)

22. धार जिले के 2 विद्यार्थी

  • दुर्गेश बरवे- शासकीय आईटीआई, धार (विद्यालय वर्ग)
  • राम मेड़ा- शासकीय एच.एच.एस., मुलथान (विद्यालय वर्ग)

23. ग्वालियर जिले के 2 विद्यार्थी

  • शिवांश पखरिया- डॉ. भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज (विद्यालय वर्ग)
  • शौर्य प्रधान- जीवाजी विश्वविद्यालय (महाविद्यालय वर्ग)

24. नीमच जिले के 2 विद्यार्थी

  • आदित्यराज सिंह- पॉलिटेक्निक कॉलेज, जावद रोड, मोरका (विद्यालय वर्ग)
  • जया- शासकीय आर.वी. कॉलेज, मनासा (महाविद्यालय वर्ग)

25. निवाड़ी जिले के 2 विद्यार्थी

  • मिथुन केवट- श्री साईं आईटीआई कॉलेज, निवाड़ी (विद्यालय वर्ग)
  • मुस्कान पाल- शासकीय कॉलेज, पृथ्वीपुर, निवाड़ी (महाविद्यालय वर्ग)

26. रायसेन जिले के 2 विद्यार्थी

  • अनंता वरहैया- वीर सावरकर शासकीय कॉलेज (महाविद्यालय वर्ग)
  • दीक्षा सोनी- शासकीय कॉलेज, बाजना (महाविद्यालय वर्ग)

27. राजगढ़ जिले के 2 विद्यार्थी

  • मनीषा गुर्जर- वीर सावरकर महाविद्यालय, पचोर (महाविद्यालय वर्ग)
  • चिराग घावरी- वीर सावरकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पचोर (महाविद्यालय वर्ग)

28. रतलाम जिले के 2 विद्यार्थी

  • पुष्कर बोरिया- शासकीय एच.एस. स्कूल, बरदिया गोयल (विद्यालय वर्ग)
  • कुणाल पारडकर- टेक्नोक्रेट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल (महाविद्यालय वर्ग)

29. सीहोर जिले के 2 विद्यार्थी

  • जिया सैनी- शासकीय कॉलेज, रेहटी (महाविद्यालय वर्ग)
  • मोहित हरियाले- शासकीय कॉलेज, गोपालपुर (महाविद्यालय वर्ग)

30. शाजापुर जिले के 2 विद्यार्थी

  • साथी आडवाणी- इटरनल स्कूल ऑफ स्टडीज (विद्यालय वर्ग)
  • अलका पुष्पकर- स्वर्गीय राजीव गांधी कॉलेज (महाविद्यालय वर्ग)

31. आगर मालवा जिले की विजेता

  • देवांश कुशवाह- विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय, सोयत कलां (विद्यालय वर्ग)

32. अनूपपुर जिले की विजेता

  • काजल केवट- शासकीय कॉलेज, कोतमा (महाविद्यालय वर्ग)

33. बालाघाट जिले के विजेता

  • गिरीश पारधी- सांदीपनि विद्यालय, वारासिवनी (विद्यालय वर्ग)

34. भिंड जिले की विजेता

  • राधा- देव दर्शन एच.एस. स्कूल (विद्यालय वर्ग)

35. दतिया जिले की विजेता

  • रिया कौरव- एच.एस. स्कूल, सलोन बी.ई. (विद्यालय वर्ग)

36. डिंडौरी जिले की विजेता

  • संध्या परस्ते- शासकीय चंद्र विजय कॉलेज, डिंडोरी (महाविद्यालय वर्ग)

37. हरदा जिले के विजेता

  • चंद्र गोपाल छापरे- लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज, हरदा (महाविद्यालय वर्ग)

38. इंदौर जिले के विजेता

  • अथर्व साहू- आईपीएस एकेडमी, इंदौर (महाविद्यालय वर्ग)

39. खरगोन जिले के विजेता

  • रक्षित अक्कल- सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कसरावद (विद्यालय वर्ग)

40. मंदसौर जिले की विजेता

  • काव्या शर्मा- एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च (महाविद्यालय वर्ग)

41. पांढुर्णा जिले की विजेता

  • सान्वी सिंह बघेल- शासकीय स्वशासी पीजी कॉलेज, सतना (महाविद्यालय वर्ग)

42. रीवा जिले की विजेता

  • मानसी सिंह- मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रीवा (विद्यालय वर्ग)

43. शहडोल जिले की विजेता

  • सताक्षी शुक्ला- सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शहडोल (विद्यालय वर्ग)

44. शिवपुरी जिले की विजेता

  • पूनम साहू- शासकीय भोज मुक्त विश्वविद्यालय (महाविद्यालय वर्ग)

45. सीधी जिले के विजेता

  • प्रांशु गुप्ता- शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, मझौली (महाविद्यालय वर्ग)

46. विदिशा जिले के विजेता

  • गौरव अहिरवार- सरस्वती शिशु मंदिर, मंडी बामोरा, जिला सागर (विद्यालय वर्ग)

छात्रवृत्ति योजना से विद्यार्थियों को मिलेगा प्रोत्साहन

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थियों को आर्थिक प्रोत्साहन देने के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने की पहल की गई है। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी और चयन प्रक्रिया में मेरिट के साथ लॉटरी का इस्तेमाल इस योजना के प्रमुख पहलू रहे।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 102 विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति और प्रमाण पत्र दिया जाना उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करने की दिशा में अहम कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आशा जताई है कि विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने भविष्य को बेहतर बनाएंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

PM मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी से भड़के मोहन यादव, खरगे को लेकर कह दी बड़ी बात
Tiger Shroff Firing Case: TV पर चेहरा दिखते ही आरोपियों को किसने किया अलर्ट? 11वां संदिग्ध धराया