मध्यप्रदेश में निवेश की बड़ी छलांग! मोहन यादव ने बताया कितने लाख करोड़ रुपये जमीन पर उतरे

Published : Nov 01, 2026, 11:02 PM IST
mp Foundation Day 2026 Mohan Yadav Highlights 12 Lakh Crore Investment and Growth

सार

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने विकास का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। दावा है कि प्रदेश में ₹12 लाख करोड़ का निवेश जमीन पर उतर चुका है। कृषि ग्रोथ रेट 24% पार और दुग्ध उत्पादन में नंबर-1 बनने का लक्ष्य। 15 जनवरी को भोपाल में सेना दिवस का आयोजन भी होगा।

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल का लाल परेड ग्राउंड विकास, संस्कृति और देशभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया। राज्योत्सव के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की आर्थिक तरक्की का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश में अब तक 12 लाख करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतर चुका है। साथ ही उद्योग, खेती और दुग्ध उत्पादन में प्रदेश की स्थिति मजबूत होने की बात कही। समारोह में पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति ने भी लोगों का दिल जीत लिया।

MP में ₹12 लाख करोड़ का निवेश जमीन पर उतरने का दावा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश उद्योग, रोजगार, कृषि, पर्यटन और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके मुताबिक, प्रदेश में 12 लाख करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतर चुका है। MSME क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए स्थापना दिवस समारोह के दौरान 490 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी वितरित की गई।

यह भी पढ़ें: MP में मकान-प्लॉट की रजिस्ट्री का पैसा देगी सरकार! मोहन यादव ने लाखों लोगों को दी बड़ी राहत

कृषि की ग्रोथ रेट 24% से ज्यादा, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की कृषि विकास दर 24 प्रतिशत से अधिक है। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और विभिन्न परियोजनाओं के लिए किसानों से जमीन लेने पर चार गुना राशि देने का निर्णय लिया गया है। सरकार का लक्ष्य दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश को देश में पहले स्थान पर पहुंचाना है। फिलहाल प्रदेश तीसरे स्थान पर है।

15 जनवरी को भोपाल में सेना दिवस का आयोजन

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि युवा वर्ष के पहले ही महीने यानी 15 जनवरी को भोपाल सेना दिवस की गतिविधियों का साक्षी बनेगा। इस आयोजन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की बात भी कही गई। मुख्यमंत्री के मुताबिक, यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सेना के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करेगा।

102 मेधावी विद्यार्थियों को मिले ₹1-1 लाख

समारोह में भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के तहत 102 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, किसान स्वाभिमान पर्व क्विज के विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल और ई-स्कूटर जैसे पुरस्कार दिए गए। प्रदेशभर से इस क्विज में 165 विजेताओं का चयन किया गया।

मोनाली ठाकुर के गानों पर झूमे दर्शक, 2 नवंबर को भी आयोजन

राज्योत्सव की शाम पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर के नाम रही। उन्होंने ‘सवार लूं’, ‘मोह-मोह के धागे’, ‘छम-छम’ और ‘बद्री की दुल्हनिया’ जैसे लोकप्रिय गीतों से समां बांध दिया। तीन दिवसीय समारोह के दूसरे दिन 2 नवंबर को शाम 6:30 बजे मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों के लोक एवं जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुतियां होंगी। विकास प्रदर्शनियां, कृषि प्रदर्शनी, महिला उद्यमिता मंडप और देशज व्यंजन मेला भी आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

यह भी पढ़ें: ‘मेरी नेता सोनिया जी…’ ममता बनर्जी के एक बयान से बदल गए सियासी समीकरण?

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बालाघाट के किसानों की बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव ने बताया कमाई बढ़ाने का नया प्लान
MP में मकान-प्लॉट की रजिस्ट्री का पैसा देगी सरकार! मोहन यादव ने लाखों लोगों को दी बड़ी राहत