मध्यप्रदेश: किसानों के लिए गेहूँ पंजीयन शुरू, समर्थन मूल्य ₹2425/क्विंटल

Published : Jan 23, 2025, 09:37 AM IST
Mohan-Yadav-government-decision-Farmers-to-get-bonus-of-Rs-125-per-quintal-on-wheat-purchased-at-support-price

सार

मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन शुरू, समर्थन मूल्य ₹2425 प्रति क्विंटल। किसान ऐप से घर बैठे करें रजिस्ट्रेशन, अंतिम तिथि 31 मार्च 2025।

भोपाल। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन सरकार किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिये निरंतर कार्य कर रही है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये प्रदेश के पंजीयन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक है। किसान ऐप के माध्यम से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे।

पंजीयन के लिये ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर नि:शुल्क पंजीयन की व्यवस्था की गई है। गेहूँ उपार्जन के लिये समर्थन मूल्य 2425 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो गत वर्ष की तुलना में 150 रूपये प्रति क्विंटल अधिक है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गिद्ध संरक्षण में मध्यप्रदेश बना मिसाल! CM मोहन यादव ने 5 दुर्लभ गिद्धों को नई जिंदगी दी
Krishak Kalyan Varsh 2026: डॉ मोहन यादव की सरसों, उड़द बोनस और MSP पर बड़ी घोषणाएं